7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, DA के बाद अब इन भत्तों पर लगी मुहर, कर्मचारियों को  होगा बड़ा लाभ..!

Retirement Gratuity, Death Gratuity, Government Employees, DA Hike, 7th Pay Commission, Gratuity Limit: सेंट्रल गवर्नमेंट लोकसभा चुनाव 2024 से पहले ही सरकारी कर्मचारियों को डीए (DA Hike) बढ़ाकर बड़ी तोहफा दिया था। महंगाई भत्ते में 4 फ़ीसदी बढ़ोतरी के बाद अब सरकारी कर्मचारियों का डीए  50 फ़ीसदी हो गया हैं। इसके बाद से ही रिटायरमेंट ग्रेच्युटी (Retirement Gratuity) और डेथ ग्रेच्युटी (Death Gratuity) समेत अन्य भत्ते बढ़ाए जाने की उम्मीद लगाया जा रहा था। लेकिन, इसी बीच सेंट्रल गवर्नमेंट ये तोहफ़ा भी कर्मचारियों को दे दिया हैं। जिसके बाद रिटायरमेंट ग्रेच्युटी और डेथ ग्रेच्युटी की लिमिट 25 फीसदी बढ़ाकर 20 लाख से 25 लाख रुपए कर दिया गया हैं। यह बढ़ोतरी एक जनवरी, 2024 से लागू  हुआ माना जाएगा।

इसे भी पढ़िए -आग लगा रही है गर्मी! जानें क्यों इस मौसम में ज्यादा फटती है फ्रिज-एसी, क्या है बचाव का तरीका?

दरअसल, केंद्र सरकार (Central Government) द्वारा 30 मई को जारी किए गए ऑफिस मेमोरेंडम के अनुसार, 7th Pay Commission की सिफारिशों और सेंट्रल सिविल सर्विसेज (पेंशन) रूल्स, 2021 के अनुसार से रिटायरमेंट ग्रेच्युटी और डेथ ग्रेच्युटी में 25 फीसदी इजाफा किया जा रहा हैं। अब केंद्रीय कर्मचारियों को 25 लाख रुपए ग्रेच्युटी मिलेगा। इससे पहले ग्रेच्युटी में इजाफा करने का फैसला 30 अप्रैल को किया गया था। मगर, 7 मई को सर्कुलर जारी करते हुए इस पर रोक लगा दिया गया।

इसे भी पढ़िए -Chhattisgarh: मंत्री नेताम का पुतला दहन बना तमाशा.. बजरंगियों के यू टर्न पर.. असलियत का खुलासा!..

आपको बता दें कि, केंद्र सरकार ने बढ़ा हुआ डीए को 1 जनवरी 2024 से लागू करने का ऐलान किया था। वहीं, केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में इजाफा मार्च 2024 में किया गया। Dearness Allowance और Dearness Relief में हुए बढ़ोतरी के चलते लाखों कर्मचारियों और पेंशनधारकों को राहत मिला। केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद कई राज्य सरकारों ने भी चुनाव से पहले अपने-अपने कर्मचारियों का डीए बढ़ा दिया था।

जानिए क्या होता हैं Gratuity ?

नियमों के अनुसार, यदि कोई कर्मचारी लगातार कम से कम 5 साल तक नौकरी कर चुका हो तो वह ग्रेच्युटी पाने का हकदार हो जाता हैं। पेमेंट ऑफ ग्रेच्युटी एक्ट, 1972 के अनुसार, ग्रेच्युटी की यह रकम कर्मचारी की सेवा समाप्ति, मृत्यु या इस्तीफे पर ही मिलती हैं।

इन्हें भी पढ़िए –CG-Hospital में दारू के साथ मुर्गा का पार्टी करने वाले RHO नप गए, वीडियो Viral होने के बाद CMHO ने की कार्रवाई

IMD Weather Update: अगले 24 घंटे में देश के 6 राज्यों में होगी झमाझम बारिश, जानें आपके इलाके में कब मिलेगी गर्मी से राहत

Success Story: पेट्रोल पंप चलाती थी मां, बेटी ने फर्स्ट अटेंप्ट में UPSC किया क्लियर, अपने बैच की सबसे छोटी IAS

Balrampur: दोहरा हत्याकांड का मामला… 3 ग्रामीणों की गिरफ्तारी के बाद बोले मंत्री नेताम… कहा- परिजन संतुष्ट नही तो होगी उच्चस्तरीय जांच!..

राशन की भारी मात्रा में गड़बड़ी, हितग्राहियों को नहीं मिल रहा हैं राशन… हितग्रही परेशान…अधिकारीयों की मिली भगत से बचता रहा संचालक…