Breaking : अब छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल तेज, टीएस सिंहदेव दिल्ली रवाना

रायपुर। पंजाब के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी सियासी हलचल तेज हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव आज दिल्ली रवाना हो गए हैं। जहां वे कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात कर सकते हैं। इस दौरे को लेकर टीएस सिंहदेव के करीबियों का कहना है कि निजी काम से दिल्ली गए हैं। हालांकि माना जा रहा है कि यहां वे राहुल गांधी से मिल सकते हैं।

आपको बता दें कि 2018 में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में बहुमत से सरकार बनाई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री की रेस में भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव और ताम्रध्वज साहू के नाम की सबसे ज्यादा चर्चा थी। हालांकि, आलाकमान ने उस समय भूपेश बघेल को सीएम बनाया था। जबकि टीएस सिंह देव को स्वास्थ्य मंत्री बना दिया गया था। उस समय कहा जा रहा था कि पार्टी ने दोनों नेताओं से 2.5 साल साल तक सीएम रहने का वादा किया था। हालांकि, सिंहदेव ने इस फॉर्मूले की बात को नकार दिया। वहीं, बघेल का कहना था कि पार्टी कहेगी तो वे इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं।