CG BREAKING: विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, देखिए लिस्ट

chhattisgarh news

Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी के बाद अब आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी हैं। आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ में अभी 10 सीटों में प्रत्याशियों घोषणा की हैं। जिसमें जांजगीर चांपा जिला के अकलतरा विधानसभा से इंजीनियर आनंद प्रकाश मिरी को टिकट दिया हैं। इसके अलावा दंतेवाड़ा, नारायणपुर, अकलतरा, भानुप्रतापपुर, कोरबा, राजिम, पत्थलगांव, कवर्धा, भटगांव, कुनकुरी विधानसभा सीट के लिए भी प्रत्याशियों का लिस्ट जारी किया गया हैं। अभी भी 80 सीटों पर नाम की घोषणा करना बाकी हैं। इसके बाद अब कांग्रेस की बारी हैं। कांग्रेस की लिस्ट का इंतजार कार्यकर्ता लंबे समय से कर रहे हैं। अब कांग्रेस पार्टी से नाम का घोषणा होना बाकी हैं। फिलहाल, आप पार्टी अभी 80 सीटों पर घोषणा कब करती हैं यह देखना होगा। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ में पूरे 90 सीटों में अपना प्रत्याशी उतारेगी। आम आदमी पार्टी का कहना है कि वह अकेले चुनाव लड़ेगी अभी तक किसी भी पार्टी से गठबंधन की बात सामने नहीं आई हैं। बहुजन समाज पार्टी ने पहले से ही अकलतरा विधानसभा से अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी हैं। अकलतरा से विनोद शर्मा को बीएसपी ने टिकट दिया हैं।

देखिए लिस्ट-

IMG 20230908 WA0015