राम रहीम की पैरोल खत्म, 25 को जेल वापसी

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की पैरोल खत्म हो रही है। अब पैरोल के सिर्फ 5 दिन बचे हैं। 25 नवंबर को राम रहीम को वापस रोहतक की सुनारिया जेल भेजा जाएगा। बता दें कि यौन शोषण और हत्या के मामले में जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे राम रहीम को 40 दिनों की पैरोल मिली थी। 15 अक्टूबर को जेल से बाहर आने के बाद उसने समर्थकों संग अपने आश्रम में दिवाली मनाई थी। फिलहाल 25 नवंबर को पैरोल खत्म हो रही है।