नरेंद्र मोदी तीसरी बार आज लेंगे PM पद की शपथ, कौन-कौन सांसद बनेगा मंत्री? जानिए

नरेंद्र मोदी तीसरे कार्यकाल के लिए रविवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह कई मायनों में बेहद खास होगा। इस समारोह में जहां एक तरफ दुनियाभर के शीर्ष नेता शामिल होंगे, तो वहीं सफाईकर्मी, ट्रांसजेंडर, मजदूर भी इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे। नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में कुल 8000 मेहमान शामिल हो सकते हैं। इस शपथ ग्रहण समारोह में दुनिया के कई शीर्ष नेता शामिल हो सकते हैं। भारत के पड़ोस और हिंद महासागर क्षेत्र के नेताओं को विशिष्ट अतिथि के रूप में सादर आमंत्रित किया गया है। नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में देश भर से 10 वंदे भारत ट्रेन के लोको पायलट को भी विशेष मेहमान के रूप में आमंत्रित किया गया है। इनमें से चार महिला लोको पायलट भी है।

शपथ ग्रहण समारोह का आधिकारिक समय शाम 7.15 से 8 बजे तक का है यानी कि समारोह के 45 मिनट तक चलने की उम्मीद है। मोदी की नई कैबिनेट के लिए शपथ लेने वाले मंत्रियों को आज सुबह से सरकार की ओर से फोन आने की उम्मीद है।

एनडीए के 18 सांसद भी लेंगे मंत्री पद की शपथ!

पीएम नरेंद्र मोदी रविवार की शाम 7:15 बजे लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। मोदी के साथ NDA के 14 सहयोगी दलों के 18 सांसद भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इनमें 7 कैबिनेट और बाकी 11 स्वतंत्र प्रभार और राज्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। माना जा रहा है 3 दर्जन से अधिक सांसद मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। TDP और JDU से 2-2 और शिवसेना से एक कैबिनेट मंत्री बन सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि इसके अलावा NCP, LJP और JDS के कोटे से कैबिनेट मंत्री शपथ ले सकते हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सभी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण की तैयारी पूरी कर ली गई है। शपथ ग्रहण समारोह के लिए राष्ट्रपति भवन को दुल्हन की तरह सजाया गया है ।

होम, डिफेंस और विदेश मंत्रालय अपने पास रखेगी बीजेपी

सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि अमित शाह गृहमंत्री, राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री और एस जयशंकर विदेश मंत्री बने रहेंगे यानी चारों टॉप मंत्रालय बीजेपी अपने पास रख सकती है।

इसके अलावा अश्विनी वैष्णव रेल मंत्री और नितिन गडकरी परिवहन मंत्री बने रहेंगे। सूत्रों की खबर के मुताबिक जल शक्ति मंत्रालय भी भाजपा के पास रह सकता है।

वहीं, TDP को शहरी विकास मंत्रालय मिल सकता है।

JDU को ऊर्जा विभाग मिल सकता है।

TDP को सिविल एविएशन मिल सकता है।

JDU को ग्रामीण विकास मिल सकता है।

JDU से दो कैबिनेट मंत्री बन सकते हैं।

जदयू से ललन सिंह कैबिनेट मंत्री बनेंगे।

जदयू से रामनाथ ठाकुर राज्य मंत्री बनेंगे।

LJP(R) से चिराग पासवान कैबिनेट मंत्री बनेंगे।

TDP से एक कैबिनेट, एक राज्य मंत्री।

लोकसभा स्पीकर BJP का ही होगा।

कहा जा रहा है कि TDP ने लोकसभा स्पीकर का पद नहीं मांगा है।

इन्हें भी पढ़िए – Weather Update: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, इन जिलों में होगी भारी बारिश

INDvsPAK Dream 11: इन खिलाड़ियों को चुनें अपनी टीम में, बन सकते हैं विनर; जानें किसे बनाए कप्तान

पीएम मोदी के साथ आज ये मंत्री लेंगे शपथ, आ गई फाइनल लिस्ट?

अजब-गजब: एक दूसरे का हाथ थाम थाने पहुंची दो लड़कियां, बोली- पुलिस अंकल हमारी शादी करा दो, हर कोई हो गया हैरान