इन क्षेत्रों में आज भारी बारिश की चेतावनी.. मौसम विभाग ने जारी किया रेड अर्लट..

मुबंई। आज पूरा दिन मुबंई में भारी बारिश की चेतावनी हैं। मौसम विभाग ने आज मुबंई में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। बारिश रात से ही शुरू हो गई है। मुबंई के बायकुला, हिंदमाता समेत कई इलाकों में जलजमाव हो गया है।

कोंकण और गोवा के अधिकांश स्थानों पर भारी बारिश और कुछ स्थानों पर 20 सेमी प्रति दिन बारिश होने की संभावना है। तटीय कर्नाटक के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

IMD के मुताबिक महाराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के तटों के पर से बढ़कर 40-50 किमी प्रति घंटा 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। 16 अक्टूबर की शाम यह धीरे-धीरे 45-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़कर 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पूर्व-पूर्वी और उससे सटे उत्तर-पूर्व अरब सागर और महाराष्ट्र तथा गुजरात के तटों की तरफ बढ़ जाएगी।

बताया जा रहा है कि उत्तरपूर्व अरब सागर से सटे और महाराष्ट्र और गुजरात के तटों पर 16 अक्टूबर को समुद्र में तेज और ऊंची लहरें उठने की संभावना है।

विभाग की ओर से मछुआरों को सलाह दी गई है कि16 अक्टूबर और उसके बाद आने वाले 3 दिनों के दौरान महाराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के तटों और पूर्वी तथा निकटवर्ती अरब सागर से सटे समुद्री तटों पर ना जाएं।