हैंड सैनिटाइजर से गाड़ी में भड़की आग.. NCP नेता की मौके पर ही मौत

मुबंई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता संजय शिंदे का एक दर्दनाक हादसा मे मौत हो गई है। उनके कार में हैंड सैनिटाइजर की वजह से आग लग गई। जिसके कारण हादसे में वह जिंदा जल गए।

बताया जा रहा है कि कार में शॉर्ट सर्किट की वजह से ये हादसा हुआ है। और कार में हैंड सैनिटाइजर के कारण आग फैल गयी। यह घटना मुबंई- आगरा हाइवे पर पिंपलगांव बसवंत टोल प्लाजा के पास हुआ है।पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

पुलिस के मुताबिक कार में आग लगाने के बाद स्थानीय लोग दौड़कर कार के पास गए। और उन्होंने बचाने की कोशिश की. तब तक काफी देर हो गई थी।