Holi के टाइम धड़ल्ले से बिकता है नकली मावा, घर पर ऐसे करे असली मावे की पहचान

फटाफट डेस्क. होली पर्व अब कुछ ही दिन रह गए हैं ऐसे में घर पर बनाये जाने वाली मिठाई के लिए यदि आप खोवा मावा लेने बाजार जा रहे हैं तो ये आपके काम की खबर है। त्यौहारों में खोवा मावा मि डिमांड बढ़ जाती है इसलिए कई दुकानदार पूर्ति नही कर पाते हैं और मिलावटी वाला मावा बेचने लगते हैं। होली के मौके पर ज्यादातर घरों में अन्य लाजवाब पकवानों के साथ गुझिया (Holi Dishes) बनाई जाती है। गुझिया बनाने के लिए सबसे जरूरी चीज है मावा यानी खोया, जो होली के दौरान बाजार में हर जगह आसानी से मिल जाता है। ऐसे में लोग जानकारी के अभाव में बाजार से नकली मावा खरीद लाते हैं। नकली मावा के सेवन से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स के बारे में बताने वाले हैं जिसकी मदद से आप असली और नकली मावा की पहचान कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं बाजार में मिलने वाले असली और नकली मावा में क्या फर्क होता है और इसकी पहचान कैसे की जा सकती है।

इस तरह बनता है नकली मावा (Kaise Banta Hai Nakli Mawa)

नकली मावा बनाने के लिए कुछ लोग इसमें खराब क्वालिटी का मिल्क पाउडर, मैदा, आलू या सिंघाड़े का आटा, डिटर्जेंट, यूरिया और सिंथेटिक दूध मिला देते हैं। ऐसे में आप इसे खाकर पेट से जुड़ी कई गंभीर बीमारियों का भी शिकार हो सकते हैं।

आयोडीन की मदद से पहचाने मावा की क्वालिटी

मिलावट वाले मावे का पता लगाने के लिए आप आयोडीन लोशन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में गर्म पानी ले लें और इसमें खोए का छोटा सा टुकड़ा डालकर मिला दें। इसके बाद पानी में आयोडीन लोशन का कुछ ड्रॉप्स डालें। अगर मावे का रंग नीला हो जाए तो समझ जाएं कि इसमें स्टार्च की मिलावट की गई है। नकली खोए की पहचान करने के लिए आप इसे रगड़कर देख सकते हैं। मावा खरीदते समय इसे उंगलियों में लेकर हल्का सा रब करें. क्योंकि, असली मावा चिकना और दानेदार होता है और नकली खोया रबड़ की तरह लगता है और इसमें से कैमिकल की स्मैल भी आती है।

इसके अलावा मावे की गोली बनाकर भी असली और नकली खोए की पहचान की जा सकती है। इसके लिए मावे को हाथ में लेकर छोटी सी गोली बनाएं। अगर मावा टूटकर गिरता है या गोली में दरार आती है तो समझ जाएं कि इसमें खराब दूध की मिलावट की गई है।मावे को चखकर भी आप प्योरिटी टेस्ट कर सकते हैं। दरअसल, असली मावा खाते ही वह मुंह में घुल जाता है। इसके अलावा मावे में मिलावट होने पर यह मुंह में चिपकने लगता है। इससे आप असली और नकली मावे को पहचान सकते हैं।