Breaking : केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन.. बेटे चिराग पासवान ने Tweet कर दी जानकारी

नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान अब इस दुनिया में नहीं रहे। रामविलास पासवान का दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। पिछले कई दिनों से वो अस्पताल में भर्ती थे।

इस बात की जानकारी चिराग पासवान ने ट्वीट कर दी है। रामविलास पासवान के निधन पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दुःख व्यक्त किया है। दोनों नेताओं ने ट्वीट कर गहरी संवेदना व्यक्त की है।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी ने भी रामविलास पासवान के निधन पर शोक व्यक्त किया है। तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

https://twitter.com/iChiragPaswan/status/1314221533653467137?s=19