Big Breaking: राजधानी के पेपर गौदाम में लगी भीषण आग, आग बुझाने में लगी 2 दर्जन से ज्यादा दमकल की गाड़िया.!


Delhi..राजधानी के बाहरी दिल्ली के अलीपुर पेपर गोदान में भीषण आग लग गई हैं। भीषण आग ने आसपास के और भी गोदाम में अपना रौद्र रूप फैल चुकी हैं। जानकारी के मुताबिक़, इस हादसे की जानकारी फायर डिपार्मेंट टेंडर को तकरीबन 12:15 में दिया गया हैं। जानकारी मिलते ही एक एक कर अब तक करीब 2 दर्जन दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुँच चुकी हैं और भीषण आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।

राजधानी के अलीपुर पेपर गोदान में लगी भीषण आग के चलते गोदाम की छत भी गिर गईं। अच्छी बात यह हैं कि, अभी तक जनमानस की कोई क्षति नहीं हुई हैं  और न ही किसी व्यक्ति की घायल होने की खबर सामने आया हैं। पेपर गोदाम में आग इतनी भीषण रूप ले चुकी हैं कि, जिसको कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता हैं।

देखिए VIDEO –