Indigo Flights से टकराया पक्षी बड़ा हादसा टला… वापस एयरपोर्ट लौटा विमान..

नई दिल्ली। मुंबई के पास आज एक बड़ा हादसा होने से टल गया। Indigo Flights से अचानक एक चिड़िया टकरा गई। जिसे के बाद तुरंत उसे मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड करवाया गया। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। यात्रियों के लिए इंडियो प्रबंधन ने दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था कर दी है।

Random Image

जानकारी के मुताबिक इंडिगो की फ्लाइट 6E 5047 आज मुंबई से दिल्ली आ रही थी। इसी दौरान उससे चिड़िया टकरा गई। जिसके बाद तुरंत उसे मुंबई वापस बुला लिया गया।

राहत की खबर ये है कि इस हादसे में किसी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा है। विमान को मुंबई एयरपोर्ट लाए जाने पर इंडिगो के अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने तुरंत यात्रियों के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था की।