नंदकुमार साय का बयान- राहुल गांधी बनेंगे अगले प्रधानमंत्री बृजमोहन ने कहा- यह तो ट्रेलर हैं…BJP में कितने आते हैं कितने जाते हैं समय बताएगा

रायपुर. कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को भारी बहुत से जीत हासिल हुई है। वही भाजपा को एक बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस की जीत पर पूरे देश में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दे रहे हैं। इसी दौरान कांग्रेस नेता डॉक्टर नंदकुमार साय ने मीडिया से खास-बातचीत करते हुए कहा कि कर्नाटक में जो रिजल्ट आया है संभावना हम लोग व्यक्त कर रहे थे। देश के अप्रतिम जीत की जो लहर चलने वाली है। उसका एक तूफान उड़ गया है और मैं समझता हूं उस रिजल्ट का संपूर्ण भारी प्रभाव है। हम यह समझते हैं कि कांग्रेस में बहुत सारी परिश्रम हुए थे।

लगातार राहुल गांधी जी कि पद यात्रा चल रही थी। खड़गे जी भी अलग-अलग तरीके से यात्रा कर रहे थे। सोनिया जी, प्रियंका गांधी बहुत जगह कार्यक्रम हुआ है। वहां पर और कर्नाटक में सीधी लड़ाई थी और सारे हमारे जो बड़े नेता है। अद्भुत रूप से सक्रिय थे, हमारे पुराने जो चीफ मिनिस्टर थे, कांग्रेस पार्टी के वह भी प्रयत्नशील थे, सारी टीम वहां लगी हुई थी। हम जो अंदाजा लगा रहे थे, कांग्रेस जीतेगी बहुत बड़ी विजय लेकर के कांग्रेस वहां आई है और पूरे देश में कांग्रेस विजय अभियान का एक महत्वपूर्ण आंदोलन जो था। अभियान जो था वह प्रारंभ हो गया है।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा लाई रंग- नंदकुमार साय

राहुल जी की यात्रा हुई थी, कितना परिश्रम किया है। भारत जोड़ो यात्रा का यह प्रत्यक्ष प्रमाण है। भारत जोड़ो यात्रा में कर्नाटक के सारे लोग शहर में रहने वाले, गांव में रहने वाले, सुदूर वनों में रहने वाले लोग और अलग-अलग तबके के लोग, सारे लोग मिलकर मेहनत किए है। कर्नाटक का जो रिजल्ट है। राहुल जी के भारत जोड़ो यात्रा ने एक अच्छा रूप एक स्वरूप करके खड़ा करके दिखाया है।

क्या राहुल गांधी होंगे होंगे अगले प्रधानमंत्री

बहुत सारे नेता कह रहे है कि, अगला प्रधानमंत्री राहुल गांधी हो सकते हैं। मुझे भी ऐसा लगता है कि, जो अभियान जीत का शुरू हुआ है। उससे राहुल जी इस दिशा में है।

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर BJP का बयान सामने आया है। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा – कर्नाटक में एंटी इनकम्बेंसी के कारण सरकार बनी। झूठे वादे करके आ गए हैं। तुष्टिकरण की राजनीति करके आये हैं। कर्नाटक में स्वभाव रहा है। हर चुनाव में सरकार बदल देते है। लोगो को भरमाने की कोशिश की गई इसलिए जनता ने वोट दिया। कर्नाटक की जनता 1 साल बाद अपने आपको ठगा हुआ महसूस करेंगी।

वही, ED, CBI की कार्रवाई पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा- यह तो ट्रेलर है। जब सब के बयान होंगे तो बातें सामने आएंगी, मुख्यमंत्री के हर बार के बयान से ऐसा दिखाई देता है। ED इनकम टैक्स और सीबीआई के घेरे में उच्च पदस्थ कुर्सी तक आ सकती है। नंद कुमार साय के बयान को लेकर कहा- कहना अलग चीज है और गढ़ना अलग चीज है। आने वाले समय में पता चलेगा कि बीजेपी में कितने आते हैं। बीजेपी के कितने जाते हैं।