Karnataka Chunav 2023: बीजेपी 64 सीट में सिमटी, कांग्रेस – 134 पर ले रही बढ़त, कौन होंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री!

रायपुर. कर्नाटक चुनाव में रुझानों में आगे चल रही कांग्रेस पार्टी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया हैं। चुनाव आयोग से मिले ताजा अपडेट के मुताबिक कांग्रेस 134 सीटों के साथ बढ़त बरकरार हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 1985 के बाद यानी बीते 38 साल से कर्नाटक में कोई दल लगातार दूसरी बार सरकार नहीं बना पाया। रुझानों में कांग्रेस मजबूत है और इस बार भी कर्नाटक में रोटी पलटती दिख रही हैं।

माना जा रहा हैं कि, कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद के लिए मुख्य मुकाबला शिवकुमार, सिद्धरमैया और एमबी पाटिल के बीच है। हालांकि, इसमें किसके सिर मुख्यमंत्री का ताज सजेगा यह अभी बताना मुश्किल हैं। कुछ एक्सपर्ट्स का कहना हैं कि, मुख्य मुकाबला डीके शिवकुमार और सिद्धरमैया के बीच हैं। लेकिन, डीके शिवकुमार केंद्रीय जांच एंजेसियों की जांच चल रही हैं। यह बात उनके खिलाफ जा सकती हैं। कांग्रेस नहीं चाहे कि किसी ऐसे व्यक्ति को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया जाए, जिसके खिलाफ जांच चल रही हैं।

IMG 20230513 WA0015

इधर, राजधानी रायपुर में कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनते देख कांग्रेसियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा हैं, कांग्रेसी कार्यकर्ता बेहद उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। कार्यकर्ता फटाखा फोड़कर जश्न मना रहे हैं। तो वही एक दूसरे को मिठाई खिलाकर गले मिलकर बधाई दे रहे है। आपको बता दे कि शुरुवाती रुझान में कर्नाटक में स्पष्ट बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनते दिखाई दे रही हैं।कार्यकर्ता आने वाले समय मे छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान सहित 2024 में राहुल गांधी के नेतृत्व में केंद्र में भी सरकार बनाने का दावा ठोक रहे हैं।

कर्नाटक 2023 चुनाव परिणाम

बीजेपी- 64.
कांग्रेस- 134.
जेडीएस- 22.
अन्य- 06.

बीजेपी, कांग्रेस, जेडीएस के अलावा दो और राजनीतिक पार्टियों के एक-एक उम्मीदवार रुझानों में आगे चल रहे हैं। ये पार्टियां हैं- कल्याण राज्य प्रगति पक्ष (KRPP), सर्वोदय कर्नाटक पार्टी (SKP)। इसके अलावा चार निर्दलीय उम्मीदवार भी जीत हासिल कर सकते हैं।