Chhattisgarh News: राज्यपाल को मनोनित किया गया हैं, निर्वाचित नही हैं, राज्यपाल को अतिक्रमण नही करना चाहिए- सीएम बघेल

रायपुर. सीएम बघेल का राज्यपाल पर एक बार फिर कड़ा प्रहार देखने को मिला है। राज्यपाल अनुसूईया उइके ने आदिवासी जिलों के दौरों पर जाने की बात कही थी। वहां के स्थानीय प्रशासन के कामकाज को देखने की बात कही थी। उसी पर सीएम बघेल ने हमला बोला हैं। सीएम ने कहा कि राज्यपाल को मनोनित किया गया हैं, वह निर्वाचित नही हैं, सविंधान के दायरे में रहकर सबको काम करना है। कार्यपालिका, विधायिका न्यायपालिका सबके काम अलग अलग है। राज्यपाल को फील्ड में सीधे जाकर काम हुआ नही हुआ, ये काम करने का नही हैं।

सीएम ने ये भी कहा कि राज्यपाल को सवैंधानिक पद में अधिकार और कर्तव्य को ध्यान में रखना चाहिए, अतिक्रमण नही करना चाहिए। कर्नाटक में आरक्षण 61% होने वाला है। वहां के राज्यपाल हस्ताक्षर कर दे रहे हैं, यहां राजनीति कर रहे हैं। राज्यपाल राज्य सरकार से 10 सवाल पूछ रही हैं ये उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर हैं।

भारतीय जनता पार्टी की राजनीति का खामियाजा युवाओं को भुगतना पड़ रहा है। भारतीय जनता पार्टी के लोग पिछले दरवाजे से राजनीति कर रही है। अब तो कॉलेज का एडमिशन भी इससे प्रभावित हो रहा है। भाजपा नहीं चाहती युवाओं को उनका अधिकार मिले, हम भी लगातार अब इंतजार कर रहे है कुछ तो रास्ता निकलेगा।