कांग्रेस तो फ़्यूज बल्ब ले गई, हमारी पार्टी में जो आए हैं करेंगे उजियारा: पूर्व मंत्री बृजमोहन का नंदकुमार साय पर अटैक

रायपुर. छत्तीसगढ़ में चुनावी सरगर्मियां साफ देखने को मिल रही है। थोक में लोग BJP जॉइन कर रहे हैं तो दर्जनों में लोग कांग्रेस में भी जॉइन कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी में सैकड़ो लोगों ने आज गुरुवार को प्रवेश किया। इसी सवाल पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने दिग्गज नेता नंदकुमार साय को फ्यूज बल्ब बता दिया है। दरअसल जब पत्रकारों ने पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से पूछा कि कांग्रेस में नंदकुमार साय गए इधर बीजेपी में कई बड़े चेहरे शामिल हुए तो उन्होंने साफ कह दिया कि कांग्रेस तो फ़्यूज बल्ब ले गयी है, लेकिन हमारी पार्टी में ऐसे लोग शामिल हुए हैं जो सामाजिक है, प्रतिष्ठित है पद्मश्री से सम्मानित हैं। कांग्रेस के साढ़े 4 साल की नीति से नाराज लोग BJP में आए हैं।

Random Image

कुल लगभग 449 लोगो ने भाजपा प्रवेश किया है

बता दें कि 2 पद्मश्री, पूर्व आईएएस, राज्य अलंकरण से पुरस्कृत छग के 13 कलाकार और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हस्तियों समेत सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली।

भाजपा प्रवेश करने वालों में विभिन्न विधाओं के राज्य अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित हस्तियां, पद्मश्री राधेश्याम बारले के नेतृत्व में, दुर्ग संभाग के 169 कलाकारों के साथ ही रायपुर संभाग के लगभग 100 व बिलासपुर संभाग के 28 कलाकारों सहित 309 कलाकारों ने भाजपा प्रवेश किया। इसी तरह पद्मश्री अनुज शर्मा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्रीज के एक दर्जन कलाकारों और आधा दर्जन प्रोड्यूसर, डायरेक्टर, प्रोड्क्शन मैनेजर , एक दर्जन कृषकों सहित 52 लोगों ने भाजपा प्रवेश किया जिनमें छात्र, व्यापारी और अधिवक्ता भी शामिल हैं।

गुरुवार को भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में हुए एक भव्य समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, प्रदेश महामंत्री द्वय केदार कश्यप व विजय शर्मा, सांसद सुनील सोनी, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत,प्रदेश मंत्री किशोर महानंद, सहित वरिष्ठ नेतागण उपस्थित थे।