जंतर-मंतर में बैठे खिलाड़ियों के समर्थन में छत्तीसगढ़ कांग्रेस, भारी बारिश में निकाली मशाल रैली


कोंडागांव... लोकतंत्र बचाने भारी बारिश के बीच एनएसयूआई ने मसाल रैली निकाली। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे के साथ प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम भी मौजूद रहे। मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए मरकाम ने कहा कि राहुल गांधी ने चोर को चोर कहा  तो मोदी जी अपने ऊपर लेते है। तो एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा देश के खिलाड़ी सड़क पर हैं औऱ केंद्र सरकार मौन हैं।

IMG 20230505 WA0032

देर शाम भरी बरसात में एनएसयूआई के सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने आज शहर भर में मशाल लेकर लोकतंत्र बचाओ नारों के साथ सड़कों पर उतर गए। शहर भर में मशाल लेकर निकले एनएसयूआई के सैकड़ों कार्यकर्ता व उनके समर्थक केंद्र सरकार की नीति और नीतियों का विरोध करते नजर आए। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम भी इस मशाल रैली में शामिल होने पहुंचे।

एनएसआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे प्रदेश सचिव सुमित श्रीवास्तव ने कहा देश में हो रही लोकतंत्र की हत्या के विरोध में यह मशाल रैली निकाली गई हैं। जिस तरह आज लोकतंत्र की हत्या हो रही है। केंद्र में बैठी भारतीय जनता पार्टी कि सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं बनता है। भाजपा के सांसद बृजभूषण पर खिलाड़ियों के साथ यौन शोषण के आरोप के बावजूद भी किसी तरह की कार्यवाही नहीं की जा रही हैं। देश के खिलाड़ी सड़क पर उतर गए हैं और केंद्र सरकार इन्हें मौन समर्थन दे रही है। ऐसे सांसदों की सदस्यता तत्काल समाप्त होनी चाहिए।

वही, मोहन मरकाम ने मीडिया के माध्यम से मोदी सरकार से कई सवाल पूछे हैं जिसमें उन्होंने कहा है अगर राहुल गांधी चोर को चोर कहते हैं तो मोदी अपने ऊपर क्यों, अगर देश में कोई मोदी सरनेम का व्यक्ति अगर देश की जनता का करोड़ों रुपए लेकर भाग जाए तो क्या वे सरनेम आपके ऊपर भी लागू होता है? मोदी सरकार देश के खिलाड़ियों की आवाज भी दबाने की कोशिश कर रही है।