कर्नाटक में BJP का भरोसा बरकरार अरुण साव बोले – परिणाम आना बाकी है, बजरंगी बली का आशीर्वाद BJP पर होगा, कांग्रेस को बताया नौटंकीबाज

रायपुर. कर्नाटक में चुनाव परिणाम में कांग्रेस आगे चल रही हैं। लेकिन BJP को अभी भी भरोसा की उन्हें अच्छी खासी सीटें मिलेगी। कर्नाटक चुनाव पर BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव बोले – अभी परिणाम आना बाकी हैं। पूरा भरोसा हैं, अच्छी खासी सीट मिलेगी। वही, साव ने CM बघेल के बजरंगबली वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि, जिस कांग्रेस पार्टी ने भगवान राम को काल्पनिक समझा, बजरंग बली को कैद करने की कोशिस की, बजरंगबली और भगवान राम का आर्शीवाद राष्ट्र भक्तों के लिए होगा, BJP पर होगा।

CM बघेल के बुलडोजर वाले बयान पर Bjp प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव पलटवार करते हुए कहा, मोदी जी देश ही नही दुनिया के लोकप्रिय नेता हैं। मोदी जी आम लोगो के दिलों पर राज करते हैं। 9 सालों में गरीबों के लिए कई योजना चलाई, सर्वमान्य नेता हैं।छत्तीसगढ़ में जो हालात हैं, अपराध, भ्रष्टाचार, माफिया, धर्मांतरण यहां बढ़ा हैं। यहां जिहादियों अपराधियो पर बुलडोजर चलेगा।

अमरजीत भगत के बयान पलटवार करते हुए कहा कि, कांग्रेस का विकास से दूर दूर तक कोई नाता नही हैं। विकास की बाते कांग्रेस को नाटक नौटंकी लगती हैं। मोदी जी ने गरीबों को आवास, शौचालय, आयुषमान कार्ड से मुफ्त में इलाज, 6000 रुपए किसान समान निधि दिया। देश भर में सड़को क जाल बिछाया, कई एयरपोर्ट बने, चारों तरफ चहु मुखी विकास हुआ हैं। कांग्रेस को विकास की बाते पचती नही। इसलिए बेतुका बयान दे रहे हैं।