Big Breaking: सरकार का बड़ा एक्शन… भ्रष्टाचार के आरोप के बाद स्वास्थ्य मंत्री को किया बर्खास्त



नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार विरोधी मॉडल के तहत पंजाब की भगवंत मान सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद बर्खास्त कर दिया है। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला के के खिलाफ भ्रष्टाचार में लिप्त होने के पुख्ता सबूत मिले है, जिससे पता चला है कि वह अधिकारियों से ठेके पर एक पर्सेट कमीशन की मांग कर रहे थे।