युवक की गोली मारकर ह्त्या..लोगो में दहशत का माहौल…!

पुलिस को मिले सुराग..जल्द हो सकता है आरोपी के नाम का खुलासा…

सूरजपुर

सूरजपुर में एक युवक की गोली मार कर हत्या करने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। सनसनी खेज मामला इस लिए भी क्यो की सूरजपुर की यह पहली घटना है जिसमे किसी की गोली मार कर हत्या हुई हो शहर से लगे सुतिया नाला के पास मिले शव से कोतवाली पुलिस के भी हाथ पाव फुल रहे है। सूरजपुर से लगे सुतिया नाला के पास एक व्यक्ति के शव होने की जानकारी मिलते ही शहर में सनसनी फैल गई और तहर-तहर की चर्चाये आम होने लगी और पुलिस को घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुची और शव को जिला अस्पताल ले आई जैसे ही लोगो को जनकारी मिली अस्पताल में लोगो का हुजुम उमड पडा घंटो तक युवक को अज्ञात बताकर इसकी पहचान की कोशिस की गई।

वही कुछ देर बाद युवक की पहचान उमेश पिल्ले कुम्दा बस्ती बिश्रामपुर थाना के रूप में किया गया। जानकारी के अनुसार उमेश पिल्ले सूरजपुर में ही रह कर काम किया करता था। और उसकी नौकरी अम्बिकापुर लग गइ थी जिस कारण वह सूरजपुर से जाने की तैयारी कर रहा था। लेकिन उससे पहले ही युवक की ह्त्या हो गई। जिस तरह से युवक का शव सुतिया नाला के पास मिला है यह लगता है कि किसी दुसरे जगह से उसे मार कर यहा पर रखा गया हो। पुलिस मामले को गंभिरता से लेते हुए अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच मे जुट गई है। सूरजपुर में पहली बार गोली मारकर हुई हत्या के बाद लोगो में भी खौफ देखा जा रहा है। मामले को गम्भिरता से लेते हुए सी.एस.पी. खुद मामले की तफतीस में जुटे है। उन्होने कहा की हत्या के कुछ सुराग मिले है आरोपीयो को जल्द ही बे नकाब कर के मामले का खुलासा किया जायेगा।

डी.के.सिंह…सी.एस.पी.सूरजपुर

इस मामले में नगर पुलिस अधीक्षक डी.के.सिंह ने कहा है की बहुत जल्द इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा और इसमे जो भी आरोपी हो आरोपीयो को बक्सा नही जाएगा।