बलरामपुर.. स्कूल शिक्षा विभाग ने आज देर शाम बलरामपुर जिले के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मनी राम यादव को हटा दिया है..और नरेंद्र कुमार को बलरामपुर जिले के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर पदस्थ किया है..
करोड़ो के घोटाले का आरोप..
बता दे की मनीराम यादव पर 4 करोड़ 51 लाख के घोटाले के आरोप लगे थे..जिसकी जांच कलेक्टर ने कराई थी..और राज्य सरकार को जांच रिपोर्ट भी भेजी है..इसके अलावा अन्य जिलों में पदस्थापना के दौरान भी आर्थिक अनियमितता के मामले सामने आये थे..जिसको लेकर राज्य शासन पर निगाहे टिकी है..लेकिन प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं हो पायी..और राज्य सरकार ने एकबार फिर मनीराम यादव को हटाते हुए बचा लिया..
DEO बने प्राचार्य…
छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक आधार पर दो शासकीय सेवकों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं.. आदेश के मुताबिक मनीराम यादव, प्राचार्य, जो वर्तमान में प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बलरामपुर-रामानुजगंज के पद पर कार्यरत थे, उन्हें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसा, विकासखंड अंबिकापुर, जिला सरगुजा में पदस्थ किया गया है.. जबकि इसी आदेश में नरेन्द्र कुमार निरापुड़े, प्राचार्य, शासकीय हाई स्कूल कोरचा, विकासखंड मानपुर, जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बलरामपुर-रामानुजगंज के पद पर पदस्थ किया गया है…
क्या अब होगी जांच..?
गौरतलब है कि मनीराम यादव पर बीईओ रहते हुए भी आर्थिक अनियमितता के मामले उजागर हुए थे..निलंबन की कार्यवाही भी हुई थी..लेकिन कथित रूप से शिक्षा मंत्री के रिश्तेदार बताए जाने वाले मनीराम यादव पर किसी प्रकार की कार्यवाही की आंच अब तक नहीं आयी है..और अब देखना होगा कि शासन जांच अधिकारियों के अनुशंसा पर कब खरी उतरेगी!.
