FatafatNews.Com is the first online news portal of Chhattisgarh. Here you will get the latest news related to country, abroad, sports, entertainment, politics, crime, lifestyle, business, job, spirituality. News is updated 24 hours every day on our website. Stay with us for latest news. Thank you!
रायपुर20 मई को लोक सुराज के समापन होते ही 21 मई को राज्य शासन ने कलेक्टरो की लिस्ट जारी कर दी है। ये पहले से कयास लगाए जा रहे थे कि लोक सुराज समाप्त होते ही प्रदेश के प्रशासनिक अधिकारियो को उनके काम के आधार पर ट्रांसफर किया जा सकता है और प्रदेश मे चली रही इन्ही चर्चा के बीच रविवार को राज्य शासन ने एक लिस्ट जारी करते हुए 16 कलेक्टर समेत 38 प्रशासनिक अधिकारियो का तबादले कर दिया गया है। इसमे दुर्ग जिले की कलेक्टर आर संगीता को सामान्य प्रशासन विभाग की मुख्य सचिव और संचालक बजट की बडी जिम्मेदारी सौंपी गई है। गौरतलब है कि आर संगीता ने दुर्ग कलेक्टर रहते हुए पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल की बहुचर्चित जमीन को नाप कर राज्य शासन को खुश करने का काम किया था। चर्चा तो ये भी है कि आर संगीता को पीसीसी चीफ श्री बघेल जमीन नापने का राज्य शासन ने इनाम दिया है। इसके अलावा सरगुजा कलेक्टर भीम सिंह को राजनांदगांव का कलेक्टर बनाया गया है।
कौन….. कहां के बनाए गए कलेक्टर
भीम सिंह को सरगुजा से राजनांदगांव कलेक्टर बनाया गया है।
नीलम एक्का को मुंगेली का नया कलेक्टर बनाया गया है।
कांकेर कलेक्टर शम्मी आबिदी को रायगढ़ का नया कलेक्टर बनाया गया है।
पी दयानंद को बिलासपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है।
कार्तिकेय गोयल को बेमेतरा का नया कलेक्टर बनाया गया है।
हिमशेखर गुप्ता महासमुंद के नये कलेक्टर होंगे।
धनंजय देवांगन बस्तर के नये कलेक्टर होंगे।
मोहम्मद कैसर कोरबा के नये कलेक्टर होंगे।
टामन सिंह सोनवानी कांकेर के नये कलेक्टर होंगे…
टीपी वर्मा को नरायणपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है।
नीरज कुमार को कवर्धा का कलेक्टर बनाया गया है ।
जेपी मौर्य सुकमा के कलेक्टर बनाये गये हैं ।
उमेश अग्रवाल को दुर्ग का नया कलेक्टर बनाया गया है।
किरण कौशल अब सरगुजा की नई कलेक्टर होंगी।
सारांश मित्तर को बालोद का नया कलेक्टर बनाया गया है..
राजेश राणा को बलौदाबाजार का नया कलेक्टर बनया गया है।