छत्तीसगढ़ के इस विधायक को हुआ कोरोना… परिवार के 5 सदस्य भी संक्रमित… Tweet कर दी जानकारी

दुर्ग-भिलाई। विधायक और मेयर देवेंद्र यादव समेत उनका पूरा परिवार कोरोना पॉजिटिव हो गया है। इनमें देवेंद्र के अलावा उनकी मां, बड़े भाई, भाभी देवेंद्र और दो बच्चे शामिल हैं। परिवार के कुल पांच सदस्यों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनके परिवार के कुछ होम आइसोलेशन तो कुछ अस्पताल में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि विधायक देवेंद्र यादव असम चुनाव प्रचार से लौटे हैं। इस बात की पुष्टि खुद देवेंद्र यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है।

Random Image

जानकारी के मुताबिक विधायक के बड़े भाई और भाभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि अन्य लोग होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने कहा है कि मैं दूसरी बार कोरोना संक्रमण के चपेट में आया हूं। आप सभी से निवेदन हैं। अपना और अपने परिवार का ख्याल रखें। जल्द स्वस्थ होकर आप सभी के बीच लौटूंगा।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले विधायक देवेंद्र यादव पिछले साल अगस्त में कोरोना पॉजिटिव हुए थे। 10 दिन के इलाज के बाद उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।