छत्तीसगढ़ : जहरीले सांप करैत का सिर काटकर निगल गया युवक… जानें फ़िर क्या हुआ

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक युवक सनी देओल जहरीले सांप करैत का सिर काटकर निगल गया। घर में सफाई के दौरान सांप निकला आया था। युवक उसको पकड़कर स्टंट दिखाने लगा। तभी सांप ने उसे इस लिया। सांप के डसने पर युवक भड़क गया और गुस्से में आकर उसका सिर ही काटकर निगल गया। इसके बाद युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी हालत ठीक बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, धरमजयगढ़ क्षेत्र के ओंगना गांव निवासी सनी देओल राठिया के मकान में बुधवार को साफ-सफाई का काम चल रहा था। इसी दौरान जहरीला सांप करैत निकल आया। सांप देखकर घर वालों ने उसे पीट-पीट कर मारने का प्रयास किया और दफना दिया। कुछ देर बाद सनी देओल पहुंचा तो उसे घर वालों से इसका पता चला। इस पर उसने दफनाए गए सांप को बाहर निकाल लिया और हाथ में पकड़ कर स्टंट दिखाने लगा।

सांप निगलने के बाद युवक की हालत गंभीर हो गई हालांकि सांप मरा नहीं था। ऐसे में उसने स्टंट दिखा रहे सनी देओल को डस लिया। इस पर युवक गुस्से में भड़क गया। उसने सांप का सिर दांत से काटकर अलग किया और निगल गया। इसके बाद युवक की तबीयत बिगड़ने लगी और हालत गंभीर हो गई। परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर भागे। फिलहाल युवक का इलाज धर्मजयगढ़ के सिविल अस्पताल में जारी है। युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है ।

धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल के डॉ. एसएस भगत ने बताया कि युवक को बुधवार दोपहर में सांप ने काटा था। स्नैक बाइट दाएं हाथी की तर्जनी अंगुली के पास था। युवक ने सांप का फन काटकर निगल लिया। उसके कुछ समय बाद ही तबीयत बिगड़ने लगी और उसने उल्टी कर दी। राहत की बात यह थी कि उल्टी में फन भी बाहर आ गया। परिजन सही समय पर करीब एक घंटे में उसे अस्पताल लेकर आ गए। यहां एंटीवेनम इंजेक्शन दिया गया।