अम्बिकापुर..(सीतापुर/अनिल उपाध्याय)..शिक्षक दिवस पर शिक्षक सदन की पुरानी मांग पूरी होने पर शिक्षकों ने विधायक रामकुमार टोप्पो का आभार जताया।उन्होंने कहा कि वर्षो पुरानी मांग पूरी होने से बैठक,शैक्षणिक गतिविधियां एवं विश्राम के लिए अब शिक्षको को दर दर भटकना नही पड़ेगा।शिक्षक दिवस के अवसर पर उनकी मांग पूरी होने से शिक्षकों ने विधायक के प्रति आभार जताया।
विदित हो कि विगत लंबे समय से शिक्षकों द्वारा मुख्यालय सीतापुर में एक शिक्षक सदन बनाने की मांग जनप्रतिनिधियों से की जा रही थी।इस मांग के पीछे शिक्षकों का ये उद्देश्य था कि समय समय पर होने वाली बैठक,शैक्षणिक गतिविधियां एवं कुछ देर ठहरने एवं आराम करने का एक स्थायी ठिकाना मिल जाये।लेकिन उनकी यह मांग वर्षो से लंबित थी जिसे वो बार बार उठा रहे थे।इस बार मौका अच्छा देख जिला शिक्षक संघ के सचिव उमेश मिश्रा ने विधानसभा स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह के अवसर पर मंच से शिक्षक सदन की मांग उठाई।
विधायक भी मानो तैयार बैठे थे जैसे ही शिक्षक संघ की तरफ से यह मांग आई उन्होंने तत्काल मंच से शिक्षक सदन निर्माण हेतु दस लाख रुपये की घोषणा कर दी।वर्षो पुरानी मांग पूरी होने के बाद शिक्षकों ने विधायक के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उनको सालो पुरानी मांग पूरी हुई।अब उन्हें शिक्षक सदन के रूप में एक स्थाई ठिकाना मिल जायेगा जहाँ वो बैठक समेत तमाम गतिविधियां सुचारू रूप से संचालित कर सकेंगे।
