Surajpur News: महिलाओं के बीच हुआ विवाद, डंडे से एक दूसरे को जमकर पीटा, 12 महिलाओं पर FIR दर्ज, देखिए VIDEO

सूरजपुर. जिले में जमीन विवाद का मामला सामने आया हैं। विवाद को लेकर महिलाओं के दो गुटों में जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट में 12 महिलाएं जख्मी हो गई हैं। गौठान की शासकीय भूमि में अतिक्रमण के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों पर एफआईआर दर्ज की हैं। कुल 12 महिलाओं पर FIR दर्ज हुई हैं। एक दर्जन से ज्यादा लोगो पर FIR हुई हैं। मंगलवार कल दोनों पक्षों में अतिक्रमण को लेकर विवाद हुआ था। लाठी-डंडे लेकर एक दूसरे हमला किया था। मारपीट का वीडियो भी सामने आया हैं। सूरजपुर कोतवाली पुलिस जांच में जुटी हैं।

सूरजपुर थाना प्रभारी सुनीता भारद्वाज ने मीडिया को बताया हैं कि, आज तहसीलदार तिलसिवां गांव में अतिक्रमणक हटाने गई थी, और अतिक्रमणकारियों को समय दिया था कि, दो तीन घंटे में आप लोग अपनी स्वेच्छा से अपना सामान हटाकर व्यवस्थित कर लें। इस बीच गांव वालों और अतिक्रमणकारी आपस में लड़ लिए। इस लड़ाई में 10 से 12 महिलाओं को चोटें आई हैं। सभी को एमएलसी के लिए भेजा गया हैं। मामले में महिलाओं के द्वारा शिकायत भी दर्ज कराई गई हैं। जिस पर न्यायसंगत कार्यवाही की जाएगी।

देखिए VIDEO –