प्रेमनगर ब्लॉक भर के कर्मचारी कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, प्रभावित हो सकती हैं स्वास्थ्य व्यवस्था

प्रेमनगर…एक बार फिर से ब्लॉक के स्वास्थ्य कर्मचारियों का हड़ताल शुरू होने वाला हैं। इस बार स्वास्थ्य फेडरेशन के बैनर तले कल यानी (21 अगस्त सोमवार) से कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल होगा। इस फेडरेशन में लगभग 12 संगठन एक साथ खड़े हुए हैं। विकासखंड के स्वास्थ्य कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने की सूचना स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ, छत्तीसगढ़ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी हैं।

स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ, छत्तीसगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमनगर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, छत्तीसगढ़ हेल्थ फेडरेशन के तत्वाधान में कल से अधिकारी-कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। इसमें प्रदेशभर के हजारों डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, स्वास्थ्य संयोजक शामिल होंगे। जिसके चलते उप स्वास्थ्य केंद्र से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक स्वास्थ्य सुविधा ठप रहेगी..और इसका असर आम जनता को पड़ सकता हैं।

क्या हैं इन कर्मचारियों का मांगे?

बात करें स्वास्थ्य कर्मियों की मांगो की तो इनमें रेडिएशन भत्ता जो की 30 साल से 50 रुपए हैं जिसे मूल वेतन का 10% किया जाएँ, पदो की संख्या में वृद्धि हो, (CG Health workers strike) रेडिएशन अवकाश की स्वीकृति, पद नाम परिवर्तन, पदोन्नति क्रम 2800 से 4200 किया जाने और चार स्तरीय वेतनमान की मांग शामिल हैं। इसके अलावा अलग-अलग सेल की भी कई मांगे इनमे शामिल हैं।


पढ़िए विस्तार से स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ, छत्तीसगढ़ ब्लॉक प्रेमनगर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति-

image editor output image 1460041430 1692511206491