राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह दूरदर्शन पर देंगे नगरीय निकाय चुनाव की जानकारी.. 19 और 20 दिसम्बर को दोपहर साढ़े तीन बजे होगा लाइव प्रसारण!..

रायपुर. राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह दूरदर्शन पर प्रदेश में नगरीय निकाय निर्वाचन की तैयारियों और व्यवस्था की जानकारी देंगे. रायपुर दूरदर्शन द्वारा उनकी भेंट-वार्ता का प्रसारण 19 दिसम्बर को दोपहर साढ़े तीन बजे किया जाएगा. दूरदर्शन पर 20 दिसम्बर को दोपहर साढ़े तीन बजे इसे दोबारा प्रसारित किया जाएगा. छत्तीसगढ़ दूरदर्शन के यू-ट्यूब लिंक पर भी इसे देखा जा सकेगा.

Random Image

राज्य निर्वाचन आयुक्त दूरदर्शन पर नगरीय निकाय निर्वाचन की विधियों एवं प्रक्रियाओं में हुए संशोधनों की जानकारी देंगे. वे मतपत्र और मतपेटी के माध्यम से मतदान के बारे में भी बताएंगे. वे नगरीय निकाय निर्वाचन को सुव्यवस्थित ढंग से संपादित करने आयोग द्वारा की गई व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी देंगे. वे मतदान के लिए जरूरी दस्तावेजों और मतगणना की तैयारियों के बारे में भी बताएंगे.