सूरजपुर जिले में अब स्कूल खुलने का समय बदला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश…

Surajpur News: बढ़ती ठंड को देखते हुए सूरजपुर जिले के कलेक्टर इफ्फत आरा ने जिले में संचालित सभी स्कूलों के संचालन समय में परिवर्तन किया है।

Random Image

जिले के कलेक्टर द्वारा जारी आदेशानुसार, अब दो पाली में संचालित होने वाली स्कूलों में प्रथम पाली में सोमवार से शुक्रवार तक की कक्षाएं प्रात 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक तथा शनिवार को अपराह्न 12.45 से सायं 4.15 तक तथा द्वितीय पाली में सोमवार से शुक्रवार अपराह्न 12.45 से सायं 4.15 तक एवं शनिवार को प्रातः 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक विद्यालय कक्षाएं संचालित होंगी।

इसी प्रकार एक पाली वाले स्कूलों में सोमवार से शुक्रवार प्रातः 9.45 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक तथा शनिवार को प्रातः 9 बजे से अपरान्ह 12.30 बजे तक संचालित होगी।