मछली मारने के बहाने 5 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म.. 13 दिन में तीसरी घटना.. अपचारी बालक गिरफ्तार!..

बलरामपुर..(कृष्णमोहन कुमार)..जिले में 13 दिनों के अंदर आज फिर एक 5 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है..पुलिस ने अपचारी बालक को गिरफ्तार कर लिया है..

दरअसल वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र में 10 अक्टूबर को मछली मारने के बहाने तालाब किनारे ले जाकर 5 वर्षीय बालिका के साथ 14 वर्षीय बालक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला आज सामने आया है..और बालिका के परिजनो की शिकायत के बाद आज पुलिस ने उक्त अपचारी बालक के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज करते हुए..उसे गिरफ्तार कर लिया है..

बता दें कि वाड्रफनगर ब्लाक में 13 दिनों के अन्दर दुष्कर्म की यह तीसरी घटना है..इससे पहले 14 वर्षीय लोधी की बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था..और इस मामले में प्रदेश के श्रम मंत्री शिव डहरिया के बयान के बाद तूल पकड़ा था..तो वही 7 अक्टूबर को चंवर सरई गांव की 17 वर्षीय बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था..और इन दोनों ही मामलों में पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी की थी..