CG News: आधी रात महिला विधायक को दांव में लगाना पड़ गया अपना मंगलसूत्र, BJP ने बताया छग का दुर्भाग्य

राजनांदगांव... महिला विधायक द्वारा अपना मंगलसूत्र दाव में लगा देने वाली खबर की खूब चर्चा है। दरअसल, खबर ये थी कि राजनांदगांव से खाद-बीज लेकर किसान अपने खुद के मालवाहक से घर लौट रहा था। तभी परिवहन विभाग के उड़नदस्ते ने जांच के लिए वाहन को रोका। ओवरलोड बताकर चालानी कार्रवाई की बात की। आरोप है कि किसान से 42 हजार रुपये की मांग की गई। असमर्थता जताते हुए किसान ने वाहन छोड़ने का आग्रह किया। इस पर अधिकारी नहीं माने, तो किसान ने सीधे विधायक छन्नी साहू को फोन लगाया। तब वे सिंघोला में आयोजित मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यक्रम में व्यस्त थीं लेकिन थोड़ी देर बाद विधायक छन्नी सीधे वहां जा धमकी। वहांं भी उन्होंने किसान के वाहन को छोड़ने का आग्रह किया। लेकिन, चालान कट चुका कहकर मना कर दिया गया। चालान 42 हजार रुपये का काटा गया था।

कई प्रयास के बाद भी जब बात नहीं बनी तो विधायक ने यह कहकर अपना मंगलसूत्र परिवहन अधिकारी के हाथ में साैंप दिया कि चालान की राशि मंगलसूत्र बेचकर वसूल कर ली जाए। शेष राशि बाद में उन्हें लौटा देना। उनके विधायक होने की जानकारी होने के बाद भी अधिकारी ने मंगलसूत्र रख लिया। उसके बाद विधायक लौट गईं। विधायक छन्नी ने घटनाक्रम को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा कि, परिवहन अधिकारियों ने किसान के साथ इस तरह का अन्य कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वे इस मामले की मुख्यमंत्री से शिकायत करेंगी।

इस पर BJP नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि खुज्जी क्षेत्र की कांग्रेस विधायक छन्नी साहू, जो कांग्रेस पार्टी की मुखर विधायक, सक्रिय विधायक हैं। लेकिन दुर्भाग्य है कि, इस राज्य में कांग्रेस के एक सक्रिय विधायक को भी चालान पटाने के लिए ऐसी परिस्थिति से गुजरना पड़ रहा है। जिन्हें अपना मंगलसूत्र निकाल कर देना पड़ता है। इससे दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति और कुछ नहीं हो सकती है। यही कांग्रेस सरकार का असली चेहरा है।

IMG 20230510 WA0032

चंदेल ने कहा कि, ये छन्नी साहू के साथ घटी एक घटना नहीं है। जिस प्रकार की कई घटनाएं घटित हुई हैं। उनके पति को प्रताड़ित किया गया, झूठे मुकदमे में फंसाया गया और जिस समय विधानसभा का सत्र चल रहा था उस समय विधानसभा आने पर रोका गया। जो विधायक के विशेषाधिकार का खुला हनन है और वह स्कूटी से विधानसभा पहुंची। हमारे विधायक ने उनको बाहर से अंदर लाया। नारायण चंदेल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कितना असंतोष हैं। लोगों में ये छन्नी साहू के मंगलसूत्र ने उजागर कर दिया है।