Home हमारा छत्तीसगढ़ रायपुर Weather in CG: छत्तीसगढ़ में तापमान 38 डिग्री, मार्च के बाद अप्रैल...

Weather in CG: छत्तीसगढ़ में तापमान 38 डिग्री, मार्च के बाद अप्रैल तपेगा जोरदार

रायपुर. छत्तीसगढ़ में मार्च महीने में अधिकतम तापमान 38 डिग्री पहुँच चुका है। प्रदेश के रायगढ़ (Raigarh) जिले में 37.9 डिग्री तापमान का टॉर्चर दर्ज किया गया है। वही राजधानी (Weather in Chattisgarh) रायपुर की बात करे तो यहां 34.8 डिग्री तापमान दर्ज हुआ है। बिलासपुर – 36.3 डिग्री, महासमुंद – 35.7 डिग्री, दंतेवाड़ा – 35.5 डिग्री, बिजापुर में 36 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज हुआ है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी। वही मौसम विशेषज्ञ एच.पी. चंद्रा बता रहे है कि कल मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर संभाग के कई जिलों में बारिश होगी। (Durg Temperature) फिलहाल गर्मी से राहत की उम्मीद नही है। वही मौसम विभाग से बीते 10 सालों के आंकड़े भी प्राप्त हुए है। जिसमें राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान (Raipur Temperature) दर्ज किए गए थे।

2022 में रायपुर 41.6 डिग्री तापमान, 2021 में 41.2, 2020 में 37.0 तापमान वही 2019 में मार्च महीने में राजधानी का अधिकतम तापमान 40.5 दर्ज किया गया था। 2018 – 40.4 डिग्री, 2017 – 41.6 डिग्री, 2016 – 39.6 डिग्री, 2015 – 39.6 डिग्री, 2014 – 40.3 डिग्री, 2013 – 39.1 डिग्री (ये सभी आकड़ मार्च महीने के है)

error: Content is protected !!