Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ के 8 जिलों में शीतलहर की चेतावनी, अगले 24 घँटे बरपेगा ठंड का कहर

रायपुर. छत्तीसगढ़ प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ते ही जा रहा है। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने प्रदेश के 8 जिलों में शीतलहर की चेतावनी दी है। अगले 24 घंटे में शीत लहर की संभावना व्यक्त की है। कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा, जशपुर, कबीरधाम, पेंड्रा, रोड और दुर्ग से लगे जिलों में शीतलहर की संभावना है।

IMG 20230108 WA0002

मौसम विशेषज्ञ एच.पी. चंद्रा ने बताया कि ठंड इतनी पड़ रही है कि रायपुर का पिछले 10 साल का रिकॉर्ड टूटा है। रायपुर से लगे लाभांडी में 8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है, जो पिछले 10 साल पहले रिकॉर्ड किया गया था। शहरी इलाके में तापमान 10 डिग्री से ऊपर है, मगर आफ्टर मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

IMG 20230108 WA0000

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे में सबसे न्यूनतम तापमान कोरिया जिले में 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सरगुजा संभाग में कड़कड़ आने वाली ठंड पड़ रही है। अम्बिकापुर से लगे मैनपाट चिल्फी घाटी का तापमान 3 से 4 डिग्री है, जहां पर बर्फ की पतली चादर बिछ गई है। पहली बार इस सीजन चिल्फी में आज बर्फ जमने से जन जीवन अस्त व्यस्त नजर आया। ठंड और कोहरे से मैकल पर्वत ढक गया है। जिसके चलते नेशनल हाइवे में आवागमन करना मुश्किल हो रहा है, वहीं ठिठुरन से लोगों का दिनचर्या काफी लेट चल रहा है और लोग गर्म कपड़ों के साथ अलाव का सहारा ले रहे हैं।