कल प्रदेश में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना.. तापमान में होगी भारी गिरावट

रायपुर। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास स्थित है इसके प्रभाव से अगले 24 घंटे में उसी स्थान पर निम्न दाब का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके कारण प्रदेश के दक्षिणी भाग में काफी मात्रा में नमी आ रही है।

कल दिनांक 20 अक्टूबर को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश के दक्षिणी भाग में तापमान में गिरावट होने की संभावना है।

वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः दक्षिण छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है।