मरवाही उपचुनाव के लिए 7 दावेदारों का पैनल तैयार… इस दिन बड़े नेताओं की बड़ी बैठक… इनकी मौजूदगी में होगा मंथन

रायपुर। मरवाही उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने 7 दावेदारों का तैयार पैनल किया है। प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में मरवाही उपचुनाव में प्रत्याशी के नाम पर चर्चा होगी।

जानकारी के अनुसार 9 अक्टूबर को कांग्रेस प्रदेश चुनाव समिति की बैठक होनी है। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम की मौजूदगी में मंथन होगा।

प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया 9 अक्टूबर को रायपुर आएंगे। चुनाव समिति की बैठक के बाद मंत्रियों और पदाधिकारियों समेत विधायकों को टास्क सौंपे जाएंगे। टास्क सौंपने के बाद चुनाव प्रचार अभियान पर जोर होगा।

एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया का 9 और 10 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ दौरा

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया 9 अक्टूबर 2020 शुक्रवार को नई दिल्ली से इंडिगों की नियमित विमान सेवा द्वारा 4.50 बजे रायपुर पहुंचेगे। रात्रि 7 बजे प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में भाग लेंगे।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया 10 अक्टूबर 2020 शनिवार को प्रदेश स्तरीय किसान सम्मेलन में भाग लेने के बाद रात्रि 7 बजे रायपुर से नई दिल्ली के लिये विस्तारा की नियमित विमान सेवा द्वारा रवाना होंगे।