पवन खेड़ा का बखेड़ा: Raipur से Dilhi तक यात्री परेशान, रायपुर एयरपोर्ट में यात्रियों का हंगामा, देखें VIDEO

रायपुर… कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा की गिरफ्तारी के बाद अब बखेड़ा खड़ा हो गया है। पहले दिल्ली से रायपुर आने वाली इंडिगो फ्लाइट कैंसल हुई तो पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्री परेशान हुए उसके बाद अब कई फ्लाइट रिशेड्यूल हुई तो रायपुर (RAIPUR AIRPORT) एयरपोर्ट में हंगामा यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। एयरपोर्ट में रायपुर से दिल्ली जाने वाले यात्री हंगामा कर रहे। बता दे कि रायपुर में होने वाले अधिवेशन में शामिल होने दिल्ली (DILHI) से कई कांग्रेस नेता एयरपोर्ट पहुँच फ्लाइट में बैठ चुके थे लेकिन इसी बीच असम की पुलिस ने प्रवक्ता पवन खेड़ा को प्लेन से नीचे गिरफ्तार कर लिया। खेड़ा पर 15 मुकदमे दर्ज हैं इस आरोप के साथ पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। इसी बीच दिल्ली एयरपोर्ट में ही कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे जो प्रदर्शन करने लगे। हंगामा इतना बढ़ गया कि फ्लाइट कैंसल करनी पड़ी। विमान कंपनी न फ्लाइट रिशेड्यूल किया।

वही बता दें कि, कांग्रेस का आरोप है अधिवेशन को प्रभावित करने के किये ये सब केंद्र सरकार करवा रही है। इधर पवन खेड़ा को असम पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान भी सामने आया है उन्होंने कहा कि सरकारें तो अन्य राज्यों में दूसरे दलों की भी हैं। जो रास्ता भाजपा अपनाकर शुरुआत कर रही है, वह रास्ता अब दूसरे लोग भी अपनाएँगे, यह बात उन्हें समझ आ जानी चाहिए। ऐड़ी से चोटी और नागपुर से दिल्ली भी जोर लगा ले तब भी यह महाधिवेशन सफल होकर रहेगा। पवन खेड़ा के साथ हम सब खड़े हैं।

कांग्रेस नेताओं को दिल्ली में रोके जाने पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का बयान भी आया है। बृजमोहन ने कहा – खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे, बिना किसी कारण के पुलिस किसी को भी नहीं रोकती। लोकतंत्र है देश में सबको बराबरी का हकदार है। कांग्रेस का एक ही काम रह गया है आरोप, आरोप और आरोप लगाना। जनता का अधिवेशन नहीं है यह कांग्रेस का अधिवेशन है। इस अधिवेशन से छत्तीसगढ़ को कोई फायदा नहीं है। ईडी जिस तरीके से छत्तीसगढ़ में कार्यवाही कर रही है। कांग्रेस का एक ही काम है भ्रष्टाचार भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचार करती है। कांग्रेस एक भी विकास का काम नहीं करती। अधिवेशन में शामिल होने सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ आ रहे हैं तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पूछना चाहिए। प्रधानमंत्री आवास योजना, नल जल योजना का लाभ गरीबों को क्यों नहीं मिल पा रहा है। छत्तीसगढ़ में सरकार आखिर शराबबंदी क्यों नहीं कर रही। बुजुर्गों को पेंशन क्यों नहीं मिल पा रहा है। छत्तीसगढ़ की जनता को इस अधिवेशन से सिर परेशानियां होगी फायदा कुछ नहीं होगा।

देखिए वीडियो –