Mahtari Vandan Yojna Video: ‘बुआ, दीदी, दाई अउ अंटी.. पूरा होवत हे मोदी के गरंटी’…क्या आपने देखा Video?

रायपुर.Mahtari Vandan Yojna Video: छत्तीसगढ़ में सरकार बदल चुका हैं। भाजपा का सरकार बन चुका हैं।महतारी वंदन योजना का जिक्र अब प्रदेश की हर विवाहित महिलाओं के जुबान पर हैं। और हो भी क्यों न, सरकार उनके बैंक खातों में अब हर महीने 1000 रुपए यानी की सालाना 12 हजार रुपए जो डालने जा रही हैं।

सरकार के महिला बाल विवाह विकास विभाग द्वारा जारी महतारी वंदन योजना के शेड्यूल के मुताबिक, इस योजना की शुरुआत 8 मार्च यानी की महिला दिवस के दिन किया जाएगा। इस दिन ही महिलाओं को DBT के जरिए 1 हज़ार रुपए भेजे जाएंगे। लेकिन, अब इस कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया हैं। महतारी वंदन योजना का पैसा अब प्रदेश की 70 लाख से ज्यादा पात्र महिलाओं के खाते में एक दिन पहले यानी की 7 मार्च गुरूवार को ही ट्रांसफर हो जाएगा।

वही, प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार की तरफ से इस योजना के प्रमोशन को लेकर एक जनबर्जस्त वीडियों सोशल मीडिया पर जारी किया हैं। इस वीडियों को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर शेयर किया हैं।

देखिए वीडियो –