छत्तीसगढ़ के जय-वीरू: हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ही होंगे 2023 विधानसभा चुनाव का चेहरा, सिंहदेव बोले- शराबबंदी अब कठिन लग रहा!

रायपुर. 2023 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज नजर आ रही है। अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने फिर बड़ा बयान दिया है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के जय वीरू की जोड़ी और इनके बीच का खट्टा मीठा किसी से छिपा नही है। एक बार फिर मंत्री टीएस सिंहदेव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लेकर बयान दिया है।

मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा भूपेश बघेल के चेहरे पर ही 2023 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस लड़ेगी। लोगों का महत्वपूर्ण निर्णय होता है, आगामी समय में भी भूपेश बघेल ही मुख्यमंत्री का चेहरा रहेंगे। भाजपा के पास कोई चेहरा नही है। पिछले चुनाव में कांग्रेस की ये स्थिति थी। इस बार काँग्रेस के पास चेहरा है तो विपक्ष के पास नही हैं। सरकार विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही है, जिसका लाभ आगामी चुनाव में मिलेगा। निष्पक्ष रुप से देखें तो प्रदेश में बन कांग्रेस की सरकार बन रही है।

शराबबंदी को लेकर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव पर बयान

टीएस सिंहदेव ने कहा सारी बातें सोची हुई थी, उस समय सोचा गया था कि ट्राईबल एरिया को छोड़कर से छत्तीसगढ़ में शराबबंदी को कानून लाएंगे। 146 ब्लॉकों में से 85 ब्लॉक में शराब बंदी की बात नही थी। 61 ब्लॉकों के लिए शराब बंदी की जाए। वो अब कठिन लग रहा है।

बता दे कि इसके पहले भी अप्रत्यक्ष रूप से स्वाथ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कई बार अपने मन की बात कही हैं, जिनमें उनकी नाराजगी साफ तौर से झलकती थी। बीते दिनों उन्होंने मुख्यमंत्री बनने की भी इच्छा जाहिर की थी। जब 2018 में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव जीता था इसके बाद भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव दोनों ही मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार थे। लेकिन हाइकमान में भूपेश बघेल पर मुख्यमंत्री पद की मुहर लगाई। जिसके बाद दोनों दिग्गजो के बीच ढाई ढाई साल तक मुख्यमंत्री पद पर बने रहने की बात भी सामने आई थी। हालंकि ये सब क्रम शुरू से ही चलते आ रहा है।