अमीर हुआ और अमीर, गरीब हुआ और गरीब! जवाब दो मोदी सरकार 9 साल पूरे होने पर कांग्रेस ने दागे 9 सवाल

रायपुर. राज्यसभा सांसद, उप नेताप्रतिपक्ष प्रमोद तिवारी ने राजधानी रायपुर में प्रेस वार्ता ली। बता दे कि, आज AICC द्वारा मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर 9 सवाल को लेकर देश भर में प्रेस वार्ता कांग्रेस ले रही हैं। उसी क्रम में छत्तीसगढ़ रायपुर में प्रमोद तिवारी ने प्रेस वार्ता को संबोधित क़िया। संसद भवन के उदघाट्न को लेकर प्रमोद तिवारी ने कहा कि, सदन की कार्यवाही चलेगी उस संसद का उदघाट्न प्रधानमंत्री करेंगे, डॉ अंबेडकर के सविंधान का अपमान होगा। सदन का मुखिया का जो अधिकार है। जो देश का प्रथम नागरिक हैं। अनुरोध के बावजूद राष्ट्रपति से उदघाट्न नही कराया जा रहा हैं। रास्ट्रपति आदिवासी हैं, महिला हैं। यह देश का दुर्भाग्य हैं कि, ऐसा राजा है जिसे अपनी फ़ोटो फ्रेम में किसी और का नाम पसंद नही, यहां विधानसभा को लेकर कहा कि, विधानसभा सविंधान नही बनाते, सविंधान का अधिकार संसद को हैं। सविंधान का मुखिया राष्ट्रपति ही है, संसद और विधानसभा में ये फर्क होता हैं। राष्ट्रपति के अपमान की बात नही, इनविटेशन में लिखा हैं। लोकसभा के अध्यक्ष मौजूद रहेंगे। लेकिन, राज्यसभा के सदस्य मौजूद नही रहेगा।

कांग्रेस ने मोदी सरकार से पूछे 9 सवाल

1. आर्थिक विषमताएं क्यों बढ़ रही है? अमीर, अमीर हुआ गरीब और गरीब क्यों हुआ?

2. पिछले 9 सालों में किसानों की आय दोगुनी क्यों नही हुई?

3. अपने 2 मित्रों के लिए देश कुर्बान कर दिया, LIC का पैसा कहां चला गया?

4. चीन आज भी हमारी जमीन पर कब्जा कर बैठा है?

5. चुनावी फायदे के लिए बंटवारे की राजनीति क्यों हो रही?


6. जाति जनगणना की मांग को नजरअंदाज क्यों कर रहे?


7. विपक्षी दलों और नेताओं के खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई क्यों कि जा रही है?

8. मनरेगा जैसी जनकल्याण की योजनाओं को कमजोर क्यों किया जा रहा?

9. कोरोना में 40 लाख मौत के बाद भी उनके परिवारों को मुआवजा देने से मना कर दिया गया?