सीएम भूपेश बघेल ने “नेहरू का भारत डॉट कॉम” वेबसाइट का किया लोकार्पण

Raipur: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती यानि बाल दिवस की अवसर पर उनके विचारों, व्यक्तित्व और कृतित्व पर “नेहरू का भारत डॉट कॉम वेबसाइट” का लोकार्पण किया।

इस वेबसाइट में पंडित नेहरू स्वतंत्रता संग्राम सेनानीयों और स्वतंत्रता संग्राम पर सत्य और तथात्मक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इस वेबसाइट का उद्देश्य आम जनता तक सत्य और तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराकर समाज के सभी वर्गों के बीच प्रेम सौहार्द्र, समरसता, भाईचारा और आपसी विश्वास कायम करना है।

वेबसाइट में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का ‘आईडिया ऑफ़ इंडिया’ जिसमें उनकी वैश्विक समझ, विश्व बंधुत्व, मानवतावादी दृष्टि, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और धर्मनिरपेक्ष सोच के साथ-साथ समावेशी विचारधारा, उनके प्रगतिशील विचार समाहित है। पंडित जवाहरलाल नेहरू का मानवतावाद, हमारे समाज में वैज्ञानिक स्वभाव को बढ़ावा देने के बारे में उनकी गहरी चिंता। उनकी धर्मनिरपेक्षता के प्रति समर्पण और हमारे देश में लोकतंत्र के मूल्यों को बनाए रखने के लिए उनकी प्रासंगिकता निरंतर बनी हुई है। समाज को आधुनिक तर्कसम्मत बनाने के लिए वैज्ञानिक सोच, धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र की प्रक्रियाओं द्वारा निर्धारित अनिवार्यताओं पर विस्तार से काम करना होगा। नेहरू का भारत डॉट कॉम वेबसाइट इन विचारों से आम जनता को अवगत कराने में प्रभावी भूमिका होगी।

गौरतलब है कि पंडित नेहरू के विचारों और उनके आइडिया ऑफ इंडिया से आम जनता को परिचित कराने और जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य पॉलिसी एनालिसिस, रिसर्च एंड नॉलेज फाऊंडेशन (पार्क फाउंडेशन) द्वारा वेबसाइट तैयार की गई है। इसके अंतर्गत डिजिटल पाक्षित बुलिटिन भी प्रारंभ की जा रही है।

1668413510 03c3e02f030bca752f66

इस अवसर पर खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा, पार्क फाउंडेशन के अध्यक्ष ओम प्रकाश ओझा, सचिव जीवेश चौबे, डॉ राकेश गुप्ता, गौतम बंधोपाध्याय, पवन चंद्राकर और हरजीत जुनेजा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री भूपेश ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के पार्क फाउंडेशन के प्रयासों को सराहना करते हुए फाउंडेशन के पदाधिकारी को बधाई और शुभकामनाएं दी।