Chhattisgarh: जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल जारी, स्वास्थ्य विभाग कर रहा अनदेखी?



रायपुर. जूनियर डॉक्टर की हड़ताल का आज दूसरा दिन हैं, प्रदेश के 3000 जूनियर डॉक्टर अपनी मानदेय में वृद्धि को लेकर हड़ताल कर रहे है। जूनियर डॉक्टरों ने आज रैली निकालकर प्रदर्शन किया। डॉक्टर हीरा ने बताया कि छत्तीसगढ़ के इंटर्न डॉक्टरों का मानदेय सिर्फ 12,600/- है। स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी की वजह से आज डॉक्टर हड़ताल में है। इंटर्न स्टाइपेंड वृद्धि, पोस्ट एमबीबीएस बोंड सैलरी वृद्धि, पीजी स्टाइपेंड वृद्धि, पोस्ट पीजी बोंड सेलरी वृद्धि की मांग कर रहे। डॉक्टर मेहुल केडिया ने बातचीत के दौरान सरकार से अपनी मांग रखी और कहा जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती, हम तब तक हड़ताल जारी रखेंगे।

जूनियर डॉक्टर की 4 सूत्रीय मांग इस प्रकार है

1. इंटर्न स्टाइपेंड वृद्धि
2. पोस्ट एमबीबीएस बोंड सैलरी वृद्धि
3. पीजी स्टाइपेंड वृद्धि
4 .पोस्ट पीजी बोंड सेलरी वृद्धि

बता दे जूनियर डॉक्टर की हड़ताल के बावजूद इमरजेंसी सेवाएं चालू हैं। मरीजों की सेवा करने वापिस नौकरी पर सभी डॉक्टर जाना चाहते हैं पर सरकार की बेरुखी और अनसुनी को देख वे हड़ताल करने पर मजबूर हैं।

वहीं डॉक्टरों द्वारा चेतावनी दी गई है जब तक हमारी बात नहीं मानी जाती है आपको अस्पताल का बहिष्कार कर दिए हैं और हमारी माँग पूरी होने पर ही वापस लौटेंगे।