CG News: महंगे टिकट के कारण घटी यात्रियों की संख्या, 16 की जगह 8 कोच के साथ चलेगी वंदे भारत ट्रेन

बिलासपुर. केंद्र सरकार ने वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत की। लेकिन महंगे टिकट और यात्रियों की संख्या घटने से अब ट्रेन बंद होने की कगार पर है।आज से 16 की जगह 8 कोच के साथ बिलासपुर-नागपुर वन्देभारत फिर शुरू की गई है। यात्रियों की कम संख्या के चलते कम कोच वाली वन्देभारत चलाने का फैसला रेलवे ने लिया है। बिलासपुर-नागपुर वन्देभारत को सिकन्दराबाद-तिरुपति वन्देभारत से एक्सचेंज किया गया है। ट्रेनों के एक्सचेंज के दौरान तेजस चलाया गया था।

यात्रियों का मानना है कि, वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से छत्तीसगढ़ के लोगों का लगाव हो गया था। सुबह के समय इस ट्रेन को पर्याप्त यात्री भी मिल रहे थे। वंदे भारत देश के दूसरे राज्यों में भी चल रही है, वहां का रेक उपयोग किया जा सकता था। यात्रियों का मानना है कि रेलवे को एसा नही करना चाहिए था। वहीं इस मामले में रायपुर डीआरएम संजीव कुमार का कहना है की ये अस्थाई व्यवस्था है, बहुत जल्द ही नया रेक उपलब्ध हो जाएगा। और फिर से पूरे कोच के साथ ट्रेन पटरी पर दौड़ेगी।

IMG 20230517 WA0006

दिसंबर 2022 में यानी लगभग पांच महीने पहले ही मध्य भारत को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिली थी। हालांकि सौगात के साथ ही वंदे भारत एक्सप्रेस चर्चा में भी रही। ट्रेन को लेकर प्रदेश में जमकर सियासत हुई। लगातार ट्रेन पर पथराव के कारण भी वंदे भारत चर्चा में रही। बाद में ट्रेन की ऑक्यूपेंसी को लेकर भी सवाल खड़े हुए। हालांकि इन सब के बीच ट्रेन का परिचालन जारी रहा लेकिन अब वंदे भारत के परिचालन को लेकर संशय शुरू हो गया है।