CG News: 33 जिलों में आम आदमी पार्टी का मटका फोड़ प्रदर्शन, जल संकट को दूर करने की मांग

रायपुर.. पेयजल संकट के निराकरण को लेकर आम आदमी पार्टी ने मटका फोड़ प्रदर्शन किया। प्रदेश के 33 जिलों में आज मंगलवार को ये प्रदर्शन देखने को मिला हैं। राजधानी रायपुर के अंबेडकर चौक के मूर्ति के नीचे प्रदर्शन किया इसमें बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता मौजूद रहे। आम आदमी पार्टी के मुख्य सूरज उपाध्याय ने कहा कि- गर्मी का मौसम प्रारंभ हो गया हैं। जिससे प्रदेश के कई जिलों में पेय जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई हैं। जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा हैं। लोगों को पानी के लिये काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हैं।

रायपुर जिले के उरला, सेजबाहार, कबीरनगर सहित अनेक ग्रामीण क्षेत्रों में दिनोंदिन गहराते जल संकट से ग्रामीणों को पानी के लिये दौडा भाग करना पड़ रहा हैं। भूजल स्तर गिरने के कारण कई इलाके में जल संकट की चपेट में आ आये है। गर्मी बढ़ने के साथ ही ग्रामीणों की समस्या दिनों दिन बढ़ रही हैं। आम आदमी पार्टी ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुये जल संकट प्रभावित गांवों में पानी की व्यवस्था कराने की मांग की।