CG Breaking: बिरनपुर में मृतक युवक के परिवार को मिलेगा 10 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी, CM बघेल ने की घोषणा

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ी घोषणा की है। बिरनपुर में दिवंगत 22 वर्षीय युवक के परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी और इसके साथ ही 10 लाख रू सहायता राशि भी प्रदान की जाएगी। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के पदाधिकारियों की मुख्यमंत्री से मुलाक़ात के बाद मुख्यमंत्री ने निर्णय लिया है। समाज के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू एवं अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मुलाक़ात की।

img 20230411 wa00049203803416924828699

जिसके बाद सीएम बघेल ने ये फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने कमिश्नर के नेतृत्व में उच्च स्तरीय प्रशासकीय जाँच के निर्देश भी दिए हैं। वही एक सप्ताह में जाँच कर रिपोर्ट देने के निर्देश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों से शांति और सद्भावना बनाए रखने की अपील भी की।