CG Breaking: मंत्री डहरिया का विवादित बयान- BJP को बताया हिटलर की औलाद, RSS थे अंग्रेजों के चाटुकार

रायपुर. आरंग में राजीव भवन के लोकार्पण कार्यक्रम के मंच से नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहेरिया का विवादित बयान सामने आया है। डहरिया ने कहा कि अंग्रेज के चाटुकार आरएसएस के लोग थे। आरएसएस के लोग अंग्रेजों के मुखबिर थे। मुखबिरी कर के कई लोगों को फांसी दिलाने का काम किया करते थे। भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार कालनेमी की तरह काम कर रही है। आरएसएस-भाजपा के नेता नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी को गोली मारी। केंद्र सरकार और भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि संसद में ये कांग्रेस नेताओं को बोलने नहीं देते, ये हिटलर के औलाद हैं।

बता दे कि रायपुर के आरंग में ब्लॉक स्तर के पहले राजीव भवन का लोकार्पण किया गया। लोकार्पण कार्यक्रम में सीएम भूपेश बघेल सहित पूरा मंत्रिमंडल मौजूद रहा। इसके साथ ही आरंग में बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता इक्कठे हुए। मंत्री अनिला भेड़िया, मंत्री प्रेमसाय सिंह, मंत्री शिवकुमार डहरिया, विधायक सत्यनारायण शर्मा मंच में मौजूद रहे। लोकार्पण कार्यक्रम में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन भी देखने को मिला। इसी कार्यक्रम में मंच से मंत्री शिव कुमार डहरिया ने विवादित बयान दिया है।