निगम मंडल की नियुक्तियां करके असंतुश्ठों की नाराजगी दूर करने का भाजपा का यह प्रयास विफल : कांग्रेस

रायपुर 01 जुलाई 2015

Random Image

निगम मंडल में भाजपा सरकार द्वारा की गयी नियुक्तियों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेष कांग्रेस के महामंत्री और मीडिया विभाग के अध्यक्ष  शैलेश  नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि निगम मंडल की नियुक्तियां करके असंतुश्ठों की नाराजगी दूर करने का भाजपा का यह प्रयास विफल साबित होगा। उल्टा इससे भाजपा में असंतोश और भड़केगा। इन नियुक्तियों में राज्य में क्षेत्रीय संतुलन का ध्यान भी नहीं रखा गया है। सरगुजा, कोरबा, रायगढ़, पुराना दंतेवाड़ा जिला (सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा तीनों जिला सम्मिलित) नारायणपुर, बालोद जैसे आदिवासी बाहूल्य जिलों को निगम मंडल में कोई प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाया है। इसाई और मुसलमान जैसे महत्वपूर्ण अल्पसंख्यक समुदायों को इन निगम मंडलों की नियुक्तियों में कोई भी स्थान नहीं देकर इन दोनों समुदायों के प्रति भाजपा ने अपना द्वेष को उजागर किया है। प्रदेष कांग्रेस के महामंत्री और मीडिया विभाग के अध्यक्ष  शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि नियुक्तियों के बाद भाजपा में असंतोश कम होने के बजाय और भड़क उठा है। भाजपा सरकार ने निगम मंडलों की नियुक्ति केवल और केवल गुटबाजी के आधार पर की है। सुभाश राव, लीलाराम भोजवानी, सुनील सोनी, सचिदानंद उपासने, श्रीचंद सुंदरानी, चंद्रषेखर साहू, हेमचंद यादव, बालमुकुंद षर्मा जैसे दिग्गजों भाजपा नेताओं की इन नियुक्तियों में उपेक्षा की गई है। निगम मंडल की नियुक्ति का प्रलोभन देकर जिन दलबदलुओं का भाजपा प्रवेष कराया गया था, उनका भी नाम इस सूची से लापता है। भाजपा ने कांग्रेस पार्टी को ऐन चुनावों के समय धोखा देने वालों के साथ भी धोखा करके अपना वास्तविक चरित्र उजागर कर दिया है।