रायपुर महापौर बनी मीनल चौबे.. हर चरण में कुछ इस तरह बढ़ती रही जीत की तरफ..!

Municipal Body Elections: रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर नगर निगम में मेयर और पार्षदों के चुनाव का रिजल्ट घोषित हो गया है। बीजेपी उम्मीदवार मीनल चौबे ने रायपुर में रेकॉर्ड जीत दर्ज की है। मीनल चौबे ने कांग्रेस की दीप्ति दुबे को 1 लाख 53 वोटों से चुनाव हराया है। वहीं, रायपुर नगर निगम के 70 में से 60 वार्डों पर बीजेपी को जीत मिली है। कांग्रेस केवल 7 वार्डों पर चुनाव जीत पाई। 3 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया है।

रायपुर नगर निगम चुनाव में बीजेपी की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे 1 लाख 53 हजार 290 वोटों से जीती हैं। मीनल को 3 लाख 15 हजार 835 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे को 1 लाख 62 हजार 545 वोट मिले हैं। पूर्व महापौर एजाज ढेबर पार्षद पद का चुनाव 1529 वोट से हार गए हैं। हालांकि एजाज ढेबर की पत्नी अपने वार्ड में जीत गई हैं। एजाज ढेबर रायपुर नगर निगम के पूर्व मेयर हैं।

रायपुर नगर निगम मतगणना की द्वितीय चरण के बाद अद्यतन स्थिति:
कुल मत: 107325
मीनल चौबे (भाजपा):66755
दीप्ति दुबे (कांग्रेस):34444
बढ़त: 32331(भाजपा)

रायपुर नगर निगम मतगणना की तृतीय चरण के बाद अद्यतन स्थिति:
कुल मत: 1500087
मीनल चौबे (भाजपा):93958
दीप्ति दुबे (कांग्रेस):47554
बढ़त: 46404(भाजपा)

रायपुर नगर निगम मतगणना की चतुर्थ चरण के बाद अद्यतन स्थिति:
कुल मत: 200289
मीनल चौबे (भाजपा):125228
दीप्ति दुबे (कांग्रेस):63485
बढ़त: 61743(भाजपा)

रायपुर नगर निगम मतगणना की पंचम चरण के बाद अद्यतन स्थिति:
कुल मत: 246593
मीनल चौबे (भाजपा):153123
दीप्ति दुबे (कांग्रेस):79344
बढ़त: 73770(भाजपा)

रायपुर नगर निगम मतगणना की षष्ठम चरण बाद अद्यतन स्थिति:
कुल मत: 295010
मीनल चौबे (भाजपा):182231
दीप्ति दुबे (कांग्रेस):95556
बढ़त: 86675(भाजपा)

रायपुर नगर निगम मतगणना की सप्तम चरण बाद अद्यतन स्थिति:
कुल मत: 340289
मीनल चौबे (भाजपा):210660
दीप्ति दुबे (कांग्रेस):109221
बढ़त: 101439(भाजपा)

रायपुर नगर निगम मतगणना अद्यतन स्थिति:
कुल मत: 453286
मीनल चौबे (भाजपा):379931
दीप्ति दुबे (कांग्रेस):145763
बढ़त: 134168 (भाजपा)

रायपुर नगर निगम मतगणना अद्यतन स्थिति:
कुल मत: 466172
मीनल चौबे (भाजपा):288177
दीप्ति दुबे (कांग्रेस):149759
बढ़त: 138418(भाजपा)

रायपुर नगर निगम मतगणना अद्यतन स्थिति:
कुल मत: 488491
मीनल चौबे (भाजपा):302722
दीप्ति दुबे (कांग्रेस):156163
बढ़त: 146559(भाजपा)

रायपुर नगर निगम मतगणना अंतिम परिणाम :
कुल विधिमान्य मत: 509146
मीनल चौबे (भाजपा):315835
दीप्ति दुबे (कांग्रेस):162545
जीत: 153290 (भाजपा)