Mahtari Vandan Yojna: महतारी वंदन योजना के तहत् महिलाओं के खाते में आ रही राशि, महिलाएं राशि की इस तरह उपयोग कर बन रहे मजबूत

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"border":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

रायपुर.Mahtari Vandan Yojna: छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना संचालित हो रही हैं। इसका शुरुआत 1 मार्च को हुआ हैं। इस योजना के तहत् सरकार 70 लाख महिलाओं के खाते में हर महीने एक हजार रुपए अंतरित कर रही हैं। इस तरह एक साल में 12000 रुपए दिया जा रहा हैं। इस योजना से न केवल महिलाओं को खर्च करने के लिए अपनी स्वयं की राशि मिली हैं। बल्कि, परिवार भी आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत हुए हैं। पूरे प्रदेश में महतारी वंदन योजना आने के बाद महिलाओं द्वारा इस राशि के उपयोग पर नजर डालें तो पाएंगे कि, महिलाएं हमेशा की तरह इसमें से कुछ हिस्सा भविष्य की जरूरतों के लिए सुरक्षित रख रही हैं।

डाकघरों में महिलाओं ने बड़े पैमाने पर आरडी शुरू किए हैं और प्रदेश के हर डाकघर में महिलाओं की लंबी लाइनें नजर आती हैं। महिलाएं न केवल भविष्य की जरूरतों के अनुरूप इसे बचा रही हैं। बल्कि, परोक्ष रूप से राष्ट्र के सकल घरेलू बचत में भी अपना योगदान दे रही हैं। सकल घरेलू बचत का प्रतिशत जितना मजबूत होगा, अर्थव्यवस्था के बेहतर प्रवाह के दृष्टिकोण से भी यह अच्छा होगा। रायपुर, दुर्ग-भिलाई और बिलासपुर जैसे बड़े शहरों में म्यूच्युअल फंड के माध्यम से एसआईपी का ट्रेंड भी हैं। महिलाएं शेयर बाजार का लाभ उठाना चाहती हैं और इसके लिए म्यूच्युअल फंड के माध्यम से इसमें प्रवेश कर रही हैं। अभी तक का ट्रेंड रहा हैं कि, दीर्घावधि के लिए एसआईपी रिटर्न के मामले में काफी उपयोगी रहा हैं।

वहीं, दूसरा ट्रेंड शिक्षा में निवेश को लेकर हैं। जिन महिलाओं के बच्चे प्री ग्रेज्युएट एवं ग्रेज्युएट स्तर पर दी जाने वाली परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। उनके लिए वे Mahtari Vandan Yojna के माध्यम से अर्जित की गई राशि का निवेश कर रही हैं। इसके माध्यम से वे कोचिंग आदि का मासिक खर्च उठा रही हैं और किताबों आदि की व्यवस्था अपने बच्चों के लिए कर रही हैं।

इसके अतिरिक्त Mahtari Vandan Yojna की राशि को खर्च करने का एक तीसरा तरीका भी महिलाओं ने निकाला हैं। वे उद्यमशीलता के रास्ते पर बढ़ी हैं। उद्यमशीलता के लिए जरूरी सिलाई मशीन जैसे उपकरण ईएमआई में खरीद रही हैं और हर महीने राशि का भुगतान महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि से कर रही हैं। महिलाएं बताती हैं कि, बीते एक दशक में प्रधानमंत्री मोदी की कार्यशैली को देखा है। वे जो कहते हैं उसे पूरा करते हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ की महिलाओं से वायदा किया था कि Mahtari Vandan Yojna के अंतर्गत एक हजार रुपए की राशि हर महीने महिलाओं के खाते में अंतरित कराएंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार ने छत्तीसगढ़ की कमान सम्हालते ही बहुत जल्दी यह योजना लागू कर दी और महिलाओं ने कहा कि हमारे खाते में हर महीने यह राशि आ रही है।

बता दें कि, Mahtari Vandan Yojna छत्तीसगढ़ के विष्णुदेव साय सरकार की महत्वाकांक्षी योजना हैं। इस योजना के तहत सरकार हर महीने प्रदेश की माताओं-बहनों के खाते में एक हजार रुपए भेज रही हैं और महिलाएं इनसे खुशियां खरीद रही हैं। छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति को मजबूत करने, उनके जीवन में उत्साह भरने में यह योजना बहुत अहम साबित हो रही हैं।

इन्हें भी पढ़िए – Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट, जानिए- 10 ग्राम का रेट

सावधान! मोबाइल और इंटरनेट बन रहा है दिमाग का दुश्मन, बढ़ रहे हैं ब्रेन ट्यूमर के मामले

शपथ ग्रहण समारोह में कैसी रहेगी व्यवस्था और किसे मिलेगी कौन सी जिम्मेदारी? BJP कार्यालय में चल रही बैठक

लोकसभा जाने वाले 93 प्रतिशत माननीय करोड़पति, जानें किस पार्टी के सांसद सबसे ज्यादा अमीर

छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 40 लोग घायल, वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे थे वापस