Chhattisgarh News: पहाड़ी के ऊपर चढ़कर फोटो खींचना पड़ा महंगा, पैर फिसलने से 20 फीट नीचे गिरी महिला, गंभीर चोट लगने से मौत

Mahasamund News: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक महिला पहाड़ी के ऊपर चढ़कर फोटो खींचा रही थी। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह पहाड़ से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक चित्रलेखा चक्रधारी नाम की महिला अपने पति सोनू चक्रधारी के साथ खल्लारी माता के दर्शन करने के लिए गई थी। खल्लारी माता के दर्शन करने के बाद वह माता के दरबार के पीछे पहाड़ी पर फोटो खींचा रही थी। इस दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह पहाड़ से 20 फीट नीचे गिर गई। काफी ऊंचाई से गिरने पर महिला को गंभीर चोट आई।

तब आसपास के ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद खल्लारी माता के दर्शन के लिए आए लोगों में स्वाभाविक डर का माहौल है, लोग पहाड़ पर फोटो खिंचाने जाने से परहेज कर रहे हैं।