रोपा लगा रही महिलाओं पर गिरी बिजली: एक महिला की मौत, दूसरी गंभीर रूप से घायल

सीतापुर/अनिल उपाध्याय। खेत मे धान की रोपाई कर रही दो बुजुर्ग महिला को गाज ने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे एक महिला की मौत हो गई। वही दूसरी महिला घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए हॉस्पिटल लाया गया है। जहाँ चिकित्सक की देखरेख में घायल महिला का उपचार जारी है।
    
उक्त घटना ग्राम डांगबुड़ा का है। जहाँ शाम 4 बजे के करीब अपने खेतों में धान की रोपाई कर रही दो महिलाओं को गाज ने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे 65 वर्षीय फूलोबाई की मौत हो गई। वही 62 वर्षीय अघनी बाई घायल हो गई। जिसे लेकर उपचार हेतु परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचे। जहाँ चिकित्सक की देखरेख में घायल महिला का उपचार जारी है। फिलहाल घायल महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही हैं।

Random Image