अम्बिकापुर : धूम-धाम से मना जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) स्थापना दिवस… वृक्षारोपण के साथ आगे की रणनीति पर हुई चर्चा

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) द्वारा सरगुजा संभाग मुख्यालय अम्बिकापुर में पार्टी का स्थापना दिवस बड़े धूम-धाम से मनाया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने दानिश रफीक व देवेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में महामाया पहाड़ ऑक्सीजन पार्क में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया। जहां फल एवं छायादार वृक्षों का रोपण पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया। इसके पश्चात प्रमुख कार्यकर्ताओं के द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर अजीत जोगी के विचारों को कार्यकर्ताओं को बताया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल सिंह थे। कार्यक्रम को प्रारंभ करते हुए सर्वप्रथम अजित जोगी के छाया चित्र पर पुष्प हार मुख्य अतिथियों के द्वारा अर्पित किया गया। इसके पश्चात छत्तीसगढ़ गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का संचालन सरगुजा जिला अध्यक्ष देवेश प्रताप सिंह के द्वारा किया गया। संबोधन में सरगुजा ग्रामीण जिला अध्यक्ष जयभगवान अग्रवाल के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष के उद्बोधन को पढ़ा गया।

उद्बोधन में मुख्य अतिथि अतुल सिंह के द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर मजबूती के साथ काम करने का आह्वान किया गया। साथ ही साथ जोगी के जीवन के बारे में प्रकाश डाला और कहा कि आखरी दम तक जोगी परिवार के साथ रहूंगा और अमित जोगी का हाथ मजबूत करूंगा। जल्द ही हमारी पार्टी छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ी उनकी सरकार बनाएगी।

इसके बाद सरगुजा संभाग के संभागीय अध्यक्ष दानिश रफीक के द्वारा पार्टी में सदस्यता अभियान की जानकारी देते हुए पार्टी में नए लोगों को जोड़ने की चर्चा की गई। साथ ही साथ आगामी आने वाले विधानसभा चुनाव में सरगुजा संभाग के 14 विधानसभा में जल्द से जल्द दौरा कर प्रत्याशियों की घोषणा की बात भी कही। स्थापना दिवस पर पार्टी के कार्यकर्ता के अंदर जोश को देखते हुए जल्द से जल्द विधानसभा लेवल पर मीटिंग करने के बाद ही संभागीय अध्यक्ष दानिश रफ़ीक़ के द्वारा अन्य नियुक्ति की बात कही गई।

छात्र संगठन के संभागीय अध्यक्ष रचित मिश्रा के नेतृत्व में एनएसयूआई छात्र संगठन के गणेश मिश्रा के साथ 13 छात्र छात्रों को जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की सदस्यता भी दिलाई गई। इस अवसर पर संभागीय अध्यक्ष के द्वारा कहा गया कि कई लोग जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) से जुड़ना चाह रहे हैं। 2 महीने के बाद जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) का संभागीय सम्मेलन स्थानीय राज्य मोहिनी भवन में आयोजित किया जाएगा। जहां पर कई नए चेहरे पार्टी की सदस्यता लेते दिखेंगे। साथ ही साथ कार्यक्रम को सरगुजा संभाग के प्रभारी आदित्य राज डेविड, कोरिया जिला अध्यक्ष शाहिद महमूद, फनींद्र हमाम मिश्रा, संजीत यादव, बलरामपुर जिला अध्यक्ष संतोष इंजीनियर, वरिष्ठ नेत्री ज्योति राजेश सिसोदिया ने भी अपना संबोधन दिया। संभागीय कोषाध्यक्ष बलविंदर सिंह छाबड़ा ने धन्यवाद व आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम में अतुल सिंह, दानिश रफीक, देवेश प्रताप सिंह, जय भगवान अग्रवाल, शाहिद महमूद ,आदित्य डेविड, ज्योति राजे सिसोदिया, बलविंदर सिंह छाबड़ा संजीत यादव, संतोष इंजीनियर, दीपक बुनकर, अभिषेक सिंह, सर्वजीत शर्मा, रचित मिश्रा, नईम इराकी, कुंदन विश्वकर्मा, आमिर सोहेल प्रिंस वर्मा, आसिफ नूर, चेतराम मानिकपुरी, सब्बीर अंसारी, संजीव सेठी, राजेश गिरी, अजहर खान, राहुल सत्यम, राजेश राय, अज़हर खान, दुलारे, जुबेर अहमद नीरज पांडे, रमीज सिद्दीकी,निशांत सिंह, तहसीन अकरम, अमीर शुहेल,सत्यम साहू, अभिषेक गुप्ता, आलोक शुक्ला, रणवीर सिंह, गणेश मिश्रा अतुल गुप्ता, हर्ष गुप्ता, जसवीर सिंह, अमन गुप्ता, पवन मिश्रा, अनीश सिंह, शैली खान, सर्वजीत शर्मा, सरफराज खान, अमान खान मौजूद रहे।